पंजाब पुलिस ने 6 किलो हेरोइन, 67 कारतूस और दो मैगजीन जब्त : (डीजीपी

by

अमृतसर : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने सीमा पार से हो रही हेरोइन तस्करी को बड़ा झटका देते हुए 6 किलो हेरोइन, 67 कारतूस और दो मैगजीन जब्त की है।  हालांकि, आरोपी भागने में सफल रहे। यह जानकारी रविवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

भारी मात्रा में हेरोइन और गोला-बारूद बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने आरोपियों द्वारा फेंके गए बैग से एक एप्पल आईफोन 11 प्रो और एक जियो डोंगल सहित छह मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।  डीजीपी यादव ने कहा कि सीआई अमृतसर टीम को गुरदासपुर के जाफरपुर गांव के व्यक्ति के नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में शामिल होने के बारे में इनपुट मिला था। सूचना म‍िली थी क‍ि उसने हाल ही में जिला बटाला-गुरदासपुर में भारत-पाक सीमा के क्षेत्र से ड्रोन की मदद से हेरोइन और हथियारों की खेप प्राप्त की है और वह इसे आगे किसी अन्य पार्टी को देने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (अमृतसर) बलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने गुरदासपुर के जाफरपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी अपना बैग फेंक कर भागने में सफल रहा।  पुलिस टीमों ने बैग से रखे सभी सामान को जब्त कर ल‍िया। डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने फरार आरोपी की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच जारी है। साथ ही उसके अन्य सहयोगियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

28 सितंबर को अमृतसर के पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 21, 25 और 29 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा ने उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों : लोक सभा हल्का संगरूर उप चुनाव के लिए

संगरुर : पंजाब में 23 जून को उप चुनाव होने जा रहे हैं, तथा विभिन्न पार्टियों द्वारा उम्मीदवार ऐलान किए जा रहे हैं। जिसमें अब भाजपा ने भी अपने उम्मीदवार को चुनाव मैदान में...
article-image
पंजाब

PJ Singh Leads Tynor to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.17 : Tynor Orthotics, under the visionary and dynamic leadership of Chairperson PJ Singh, has achieved an extraordinary milestone by becoming the No. 1 orthopaedic brand in five countries—a moment of immense pride...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिहार में भी हिमाचल जैसी झूठी गारंटियों की शातिर चालें चल रहा है इंडी अलायंस : जयराम ठाकुर

जनसेवा के लिए मंदिर में कसमें खाने और झूठी गारंटियों की नहीं अच्छी नीयत की जरूरत धारा 118 की परमिशन के लिए सत्ता संरक्षित माफिया सक्रिय एएम नाथ। चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

चुनाव से पहले सीएए को लागू करना भाजपा की ”वोट बैंक की गंदी राजनीति”: शरणार्थियों को कहां से देंगे रोजगार – केजरीवाल

नई दिल्ली :  सीएए को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कथित टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश महत्वपूर्ण है।  आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने एक प्रेसवार्ता...
Translate »
error: Content is protected !!