पंजाब बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी – पीएसईबी 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 27 जनवरी से शुरू

by
 पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड  ने कक्षा 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट 2025 जारी की है।
 पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं इसी महीने शुरू होंगी। टाइम टेबल के अनुसार पीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 27 जनवरी से 4 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएंगी।              पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से इस साल कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 देने वाले छात्र पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 डेटशीट चेक कर सकते हैं।
पीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं छात्रों के स्कूल में आयोजित की जाएंगी।  बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी. वहीं दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।  पंजाब बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं में भाग लेना जरूरी है। जो छात्र इसमें भाग नहीं लेंगे, उन्हें अपसेंट माना जाएगा और बोर्ड रिजल्ट में फेल या अपसेंट दर्ज होगा। प्रैक्टिकल परीक्षाओं की सारी व्यवस्था संबंधित स्कूलों को करना होगा।
आपको बता दें कि पंजाब बोर्ड ने अभी केवल पीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी की है। थ्योरी और फाइनल परीक्षाओं की डेटशीट अभी आनी बाकी है। थ्योरी परीक्षाओं के लिए पंजाब बोर्ड डेट शीट 6 जनवरी 2025 तक जारी कर दी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन किया जाएगा निर्मित : सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुंडियां बनेगा माॅडल स्कूल: संजय रत्न

वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। दो करोड़ की लागत से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SIR का मामला – सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट ने संवैधानिक वैधता को मान तो लिया : कोर्ट ने जितने जवाब दिए, उतने ही सवाल खड़े कर दिए : अभिषेक मनु सिंघवी

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर की संवैधानिक वैधता को मान लिया है. इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने संवैधानिक वैधता को मान तो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने सकरी और बिलासपुर में सुनी जनसमस्याएं – रोजमर्रा की समस्याओं का घर द्वार पर निपटारा उनकी प्राथमिकता : कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : तलवाड़ा –    देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर आज सोमवार को ग्राम पंचायत सकरी और बिलासपुर में जाकर लोगों से मिलीं तथा उनको पेश आ रही समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विदेशी पर्यटकों का अश्लील डांस, पार्टी में कर रहे नशा : X पर वीडियो को उत्तराखंड अकाउंट की तरफ से किया शेयर – अकाउंट की तरफ से लिखा गया, ‘नग्नता, फूहड़ता, ड्रग्स और अश्लीलता का मिश्रण

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू जिले में पड़ने वाले मशहूर पर्यटन स्थल कसोल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ टूरिस्ट अश्लील डांस और नशे करते दिख रहे हैं। उत्तराखंड नाम से बने...
Translate »
error: Content is protected !!