लड़की बोली- ‘नो बाबू’ – फेसबुक पर पाकिस्तानी लड़की से प्यार हुआ, खतरा मोल लेकर पार की सरहद

by
उत्तर प्रदेश का एक लड़का बाबू पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है. वजह है एक लड़की से मिलने के लिए उसका सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंच जाना. कहा जा रहा है कि बाबू फेसबुक पर उस पाकिस्तानी लड़की से मिला था।
ऑनलाइन फ्रेंडशिप कथित तौर पर प्यार में बदली. बाबू काफी ज्यादा सीरियस हो गया. वो पाकिस्तानी लड़की से शादी करना चाहता था. इसके लिए बाबू अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर पाकिस्तान पहुंच भी गया था. अब खबर है कि लड़की ने बाबू को ‘ना’ बोल दिया है।
दरअसल, अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस करने के कारण बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया था. ये खबर छपी तो पूरा मामला सामने आया. पता चला बाबू के पास कानूनी दस्तावेज नहीं थे. और अब कहानी में ट्विस्ट आया है. जिस लड़की के लिए वो पाकिस्तान गया, उसने कह दिया कि वो उससे शादी नहीं करना चाहती है।
लड़की ने पुलिस को क्या बताया – पाकिस्तान पहुंचे यूपी के लड़के का पूरा नाम बादल बाबू है. वह अलीगढ़ का रहने वाला है. पिछले हफ्ते उसे अवैध सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि उसे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन जिले से पकड़ा गया। जिस लड़की के लिए वो पाकिस्तान गया, उसका बयान सामने आया है।  उसने पुलिस को बताया कि उसे बाबू से शादी नहीं करनी है. लड़की का नाम सना रानी है. वो 21 साल की है।
“सना रानी ने पुलिस को अपनी दोस्ती के बारे में बताया :  वो और बाबू पिछले ढाई साल से फेसबुक पर दोस्त हैं. लेकिन उसे बाबू से शादी करने में दिलचस्पी नहीं है।  बाबू अवैध रूप से सना रानी के गांव मौंग पहुंच गया था।  वो उससे मिला या नहीं इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है।वहीं सना ने दबाव में शादी ना करने बयान दिया है या अपनी मर्जी से, इसकी भी सही जानकारी नहीं मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक इंटेलिजेंस एजेंसी के अधिकारियों ने रानी और उसके परिवार से बात की थी और सना से बाबू के साथ रिश्ते के बारे में पूछा था।
14 दिन की न्यायिक हिरासत में बाबू :  अवैध रूप से बॉर्डर पार करने के कारण बाबू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उसे पाकिस्तान के विदेशी अधिनियम की धारा 13 और 14 के तहत हिरासत में लिया गया था। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया. मामले की अगली सुनवाई 10 जनवरी को होगी।
प्यार के लिए बॉर्डर पार करने का ये इकलौता मामला नहीं है। पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर PUBG खेलते हुए सचिन से मिली और उससे शादी करने के लिए भारत आ गई।वहीं, अंजू नाम की एक महिला अपने प्यार के लिए पाकिस्तान गई थी. जहां उसने नसरुल्ला से शादी की। और इस्लाम धर्म भी अपना लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल हाईकोर्ट ने सूचना या शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज करने में देरी किए जाने पर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश...
article-image
पंजाब

जालंधर के मशहूर बिजनेसमैन नितिन कोहली AAP में शामिल : सेन्ट्रल हलके के इंचार्ज नियुक्त किए कोहली

  सतलुज ब्यास टाइम, जालंधर।  पंजाब की राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर के उद्योगपति आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मिली...
article-image
पंजाब

पंजाब की जेलों में बंद कैदियों में से करीब 6000 कैदियों को पैरोल पर घर भेजा

होशियारपुर । कोरोना महामारी के चलते राज्य सरकार के निर्देशों पर पंजाब की जेलों में बंद कैदियों में से करीब 6000 कैदियों को पैरोल पर घर भेजा गया जिनमे से 201 कैदी होशियारपुर की...
article-image
पंजाब

गैर-कानूनी खुदाई और ट्रांसपोर्ट कर रहे  मिट्टी से लदे 5  ट्रैक्टर-ट्रालियां और हाइड्रोलिक बकट से लेस एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया : माइनिंग विभाग ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिया लिखा

गढ़शंकर । माइनिंग विभाग ने सब-डिवीजन गढ़शंकर के कस्बा  कोट फतूही व अजनोहा पुलिस चौकी के तहत गैर-कानूनी खुदाई और ट्रांसपोर्ट कर रहे मिट्टी से लदे पांच ट्रैक्टर-ट्रालियां और हाइड्रोलिक बकट से लेस एक...
Translate »
error: Content is protected !!