पंजाब भर के स्कूलों से ‘सुपर 5000’ बच्चों का चयन किया जाएगा : यनित विद्यार्थियों को ‘जापान-एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस’ के लिए जापान भेजने की योजना

by

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बड़ी घोषणा की है। अब पंजाब भर के स्कूलों से ‘सुपर 5000’ बच्चों का चयन किया जाएगा। जिन्हें साइंस प्रोग्राम के लिए जापान भेजा जाएगा। मान सरकार का सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की सिंगापुर ट्रेनिंग के बाद अब छात्रों को लेकर बड़ा फैसला है। जिसके तहत सरकारी स्कूलों की 11वीं कक्षा की 8 छात्राओं को योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को ‘जापान-एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस’ के लिए जापान भेजने की योजना है।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने जापान टूर के लिए कई छात्रों का चयन किया है। जिसमें स्कूल ऑफ एमिनेंस मानसा से हरमनदीप कौर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल मॉडल टाउन पटियाला से संजना शामिल हैं, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल मौड़ मंडी से दीपिका, सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल भवानीगढ़ से जसमीत कौर और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल रंधावा-मसंदां, जालंधर से ख्वाहिश, मेरिटोरियस स्कूल बठिंडा से सपना, स्कूल ऑफ एमिनेंस कपूरथला से निशा रानी और मेरिटोरियस स्कूल फिरोजपुर से गुरविंदर कौर शामिल हैं। चयनित छात्राएं साइंस की पढ़ाई कर रही हैं। ये स्टूडेंट्स 10-16 दिसंबर तक जापान में प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे तक एनसीईआरटी कैंपस नई दिल्ली में होगा। जिसको लेकर पंजाब राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने पत्र जारी कर पटियाला, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, संगरूर और मानसा के जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचित किया गया है।                जापान जाने वाली छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जापान में इस वक्त काफी ठंड पड़ रही है इसलिए छात्राओं को गर्म कपड़े साथ लेकर जाने के लिए कहा जाए। यही नहीं उनके खाने-पीने का भी विभाग ख्याल रखेगा है। उन्होंने कहा कि जापान में ज्यादातर उबला हुआ खाना मिलता है, इसलिए छात्राएं मिठाई, बिस्किट और जल्दी खराब न होने वाली बेकरी का सामान लेकर आएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab Power Corp Hits ₹2,634 Cr

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.7 : District Planning Committee Chairperson Karamjeet Kaur stated that due to the effective efforts of the Punjab government led by Chief Minister Bhagwant Mann, the Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL) has...
article-image
पंजाब

हड़प ली 10 करोड़ की संपत्ति -संत की हत्या करके गंगा में बहा दिया : 4 महीने बाद खुला राज

हरिद्वार में बेहद सनसनीखेज खुलासा करते हुए लापता चल रहे एक आश्रम के संत की हत्या कर शव गंगा में फेंकने की वारदात का खुलासा हुआ है। संत को नशे का इंजेक्शन लगाकर उसकी...
article-image
पंजाब

Deputy Commissioner took cognizance of

Instructed officers regarding quick resolution of public problems *Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/August 16 Deputy Commissioner Hoshiarpur Komal Mittal is reviewing every problem related to common people daily and issuing guidelines to the concerned department for...
article-image
पंजाब

किसानों की पंजाब सरकार को दो टूक, तीन माह में लागू करें कृषि नीति

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बुधवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के साथ चंडीगढ़ में बैठक की। इस दौरान यूनियन ने कृषि नीति में शामिल करने के लिए अपने 25...
Translate »
error: Content is protected !!