पंजाब भाजपा के मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला करने वाले 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सामने आया जर्मनी लिंक

by

चंडीगढ़ ।  चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी  के पंजाब मुख्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि इनमें से एक ने ग्रेनेड फेंका, जबकि दूसरा आरोपी हमले का वीडियो रिकॉर्ड कर विदेश में बैठे हैंडलरों तक भेजने का काम कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य आरोपी रूपनगर जिले के रत्नगढ़ गांव निवासी अमनप्रीत और गुरतेज हैं। दोनों पहले ही हिरासत में थे, लेकिन उनकी गिरफ्तारी अब सार्वजनिक की गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों सीधे तौर पर हमले में शामिल थे और इस घटना की योजना विदेश में बैठे आईएसआई से जुड़े हैंडलरों द्वारा बनाई गई थी।

पुर्तगाल और जर्मनी से जुड़े तार

जांच में यह भी पता चला कि इस साजिश के तार यूरोप के देशों, खासकर पुर्तगाल और जर्मनी से जुड़े हुए थे। एक आरोपी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, जो पहले जर्मनी समेत अन्य यूरोपीय देशों में रह चुका है, ने पुर्तगाल से विस्फोटक सामग्री भारत में भेजने का काम किया। यह सामग्री भाजपा कार्यालय तक पहुंची, जिसका इस्तेमाल ग्रेनेड हमले में किया गया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फांसी की सजा से कैसे बच गया आरजी कर रेप मर्डर केस का गुनहगार : जानिए 9 मई, 1980 का वो फैसला

कोलकाता  : पिछले साल नौ अगस्त का दिन. कोलकाता में जो हुआ उससे पूरा देश सन्न था. आरजीकर मेडिकल कॉलेज के भीतर डॉक्टर बिटिया के साथ बर्बरता की सारी हदें पार हो गईं । ...
article-image
पंजाब

10 साल की अब कैद : आढ़ती के साथ लव अफेयर… ब्लैकमेलिंग और फिर मर्डर की प्लानिंग

अमृतसर । पंजाब पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर (एसआई) को उसके किए की सजा मिली है। महिला एसआई को अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अमृतसर जिला अदालत ने महिला को...
article-image
पंजाब

ऊना जिले में 14 लोगों की मौत पर जताया दुख, हर संभव मदद का दिया भरोसा : बाढ़ के कारण हुए नुकसान का उपमुख्यमंत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में लिया जायजा : मुश्किल घड़ी में प्रभावितों के साथ खड़ी है हिमाचल सरकार – मुकेश अग्निहोत्री

रोहित भदसाली । ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान का जायजा लिया। सोमवार को अपने दौरे में उन्होंने बाथू-बाथड़ी क्षेत्र में...
पंजाब

नाबालिगा को बहला फुसला कर भगाने के ले जाने के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने नाबालिगा की बहला फुसला कर भगाने के मामले में एक व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस को बज्जी नाथ पुत्र गूंमीया निवासी पद्दी सूरा सिंह ने दी शिकायत में...
Translate »
error: Content is protected !!