भ्रष्ट तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों पर जल्द सख्त कार्रवाई कर सकती पंजाब सरकार : विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक ने मुख्य सचिव को इसकी एक सूची सौंप दी, एजेंटों के माध्यम से चल रही रिश्वतखोरी

by

चंडीगढ़ : विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक ने मुख्य सचिव को इसकी एक सूची सौंप दी है। इसके साथ एक रिपोर्ट भी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि भ्रष्टाचार किस तरह से किया जा रहा है।रिपोर्ट के अनुसार जमीन व संपत्ति की रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों से रिश्वत लेने के बाद भष्ट्राचार में लिप्त लोग कागजों पर कोड वर्ड लिखने जैसे तरीके अपना रहे थे। वसीका नवीस या निजी लोगों द्वारा रिश्वत लेने के बाद उसी दिन रिश्वत का पैसा संबंधित अधिकारी को सुपुर्द कर दिया जाता था।
इसके अलावा व्यावसायिक संपत्ति को आवासीय और शहरी संपत्ति को ग्रामीण बताकर सरकार को नुकसान पहुंचाया गया। कई मामलों में एजेंटों, प्राॅपर्टी डीलरों और कॉलोनाइजरों की अनधिकृत कॉलोनियों में बिना रजिस्ट्रेशन के एनओसी का भुगतान किया जा रहा है। जिन आम लोगों की रजिस्ट्रियों में एनओसी की जरूरत नहीं है, उन्हें एनओसी नहीं होने का बहाना बनाकर घूस ली जाती है। विरासत तबदीली के मामलों में व्यक्ति की विरासत/हस्तांतरण को मंजूरी देने के लिए पटवारी के साथ मिलकर तहसीलदारों के रिश्वत लेने के मामले भी सामने आए हैं।
इनमें पटियाला में 3 अधिकारी, 3 रिश्वत लेने वाले, जिला बरनाला में एक अधिकारी व दो रिश्वत लेने वाले, संगरूर जिले में दो अधिकारी व दो रिश्वत लेने वाले, मोगा जिले में एक अधिकारी व एक रिश्वत लेने वाला अपराधी, एक अधिकारी व रिश्वत लेने वाला है। जिला फिरोजपुर में एक निजी व्यक्ति, जिला फाजिल्का में एक अधिकारी और एक रिश्वत लेने वाला, जिला एसएएस नगर में चार अधिकारी और 18 रिश्वत लेने वाले। इसी प्रकार रूपनगर जिले में चार अधिकारी व आठ रिश्वत लेने वाले, जिला फतेहगढ़ साहिब में एक अधिकारी व तीन रिश्वत लेने वाले, जालंधर जिले में चार अधिकारी व दो रिश्वत लेने वाले व जनता से सीधे रिश्वत लेने वाले शामिल हैं। जिला होशियारपुर में पांच अधिकारी व छह रिश्वत लेने वाले, जिला कपूरथला में तीन अधिकारी व सात रिश्वत लेने वाले, जिला शहीद भगत सिंह नगर में दो अधिकारी व दो रिश्वत लेने वाले, जिला अमृतसर में एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार फैलाने के आरोप में खुफिया जानकारी मिली है।
जल्द कार्रवाई कर सकती है, जिला तरनतारन में एक अधिकारी व उक्त अधिकारियों द्वारा फैलाए गए भ्रष्टाचार की खुफिया सूचना है। जिला गुरदासपुर में तीन स्थानों पर दो अधिकारी तैनात और उक्त अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार फैलाने की खुफिया सूचना उपलब्ध है। जिला बठिंडा के पांच अधिकारी, जिला मुक्तसर साहिब का एक अधिकारी, जिला लुधियाना के छह अधिकारी और 15 रिश्वत लेने वाले शामिल हैं। पंजाब सरकारभ्रष्ट तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों पर जल्द सख्त कार्रवाई कर सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Big blow to Congress, State 

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/November 02 :  Congress party got a big blow when state  Congress leader Kulwinder Singh Rasoolpuri joined Aam Aadmi Party. Kulwinder Singh Rasoolpuri was disappointed with Congress party for a long time because...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान पर जमकर बरसे ओवैसी – भारत सरकार का हम कर रहे प्रतिनिधित्व… इन देशों में पाकिस्तान की पोल खोलेंगे ओवैसी!

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दुनिया के समझ पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की पोल खोलेंगे। भारत सरकार के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर ओवैसी ने कहा कि हम भारत सरकार और देश का प्रतिनिधित्व...
article-image
पंजाब

कांग्रेस सरकार में रहे 2 मन्त्री जल्दी थाम सकते भाजपा का दामन !!

चंड़ीगढ़ : पंजाब में दो सीनियर कांग्रेस नेता जल्द ही भाजपा में जाने की घोषणा कर सकते हैं। सुनील जाखड़ के जाने के बाद पंजाब कांग्रेस के लिए यह दूसरा बड़ा झटका साबित हो...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों से की जीत दर्ज : दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे पर रही कांग्रेस

जालंधर। जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों से जीत दर्ज की और दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे पर कांग्रेस रही। लोकसभा चुनाव 2024 में इस...
Translate »
error: Content is protected !!