आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों से की जीत दर्ज : दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे पर रही कांग्रेस

by

जालंधर। जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों से जीत दर्ज की और दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे पर कांग्रेस रही। लोकसभा चुनाव 2024 में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी पहले स्थान पर थी। बीजेपी दूसरे स्थान पर थी और आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर थी। इस उपचुनाव में स्थिति बिल्कुल उलट है। इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी पहले स्थान पर रही। बीजेपी दूसरे स्थान पर और कांग्रेस तीसरे स्थान पर है।
मोहिंदरपाल भगत को 58.39 प्रतिशत, शीतल अंगुराल को 18.94 प्रतिशत, कांग्रेस की सुरिंदर कौर को 17.71 प्रतिशत वोट मिले हैं. शिरोमणि अकाली दल की सुरजीत कौर को 1.31 फीसदी वोट मिले है वे 1242 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रही। आप के विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद वेस्ट में उपचुनाव हुए थे, जिसमें कुल 54.90 प्रतिशत मतदान हुआ था। कम मतदान को हर कोई अपना फायदा बता रहा था। 2012 में इस सीट पर बीजेपी जीती थी तो 2017 में कांग्रेस के उम्मीदवार रिंकू ने जीत दर्ज की। फिर 2022 के चुनावों में आम आदमी पार्टी जीती थी।

इस दौरान मोहिंदर भगत ने कहा कि मैं जालंधर वेस्ट की जनता का आभारी हूं। उन्होंने मुझ पर भरोसा किया। मैं अपने वादे पूरे करूंगा। मेरा परिवार जनता की सेवा करता रहा है। मैं भी जनता के बीच रहूंगा। मोहिंदर भगत ने कहा- जो लोग कहते थे कि हम 15 हजार पार नहीं करेंगे, आज जनता ने उन्हें 52 हजार से ज्यादा वोट देकर जवाब दिया है। विपक्ष को हमारी पार्टी से सीखना चाहिए कि एकता में कितनी ताकत होती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मांगा अकाउंट नंबर , 300 करोड़ रुपए कल होगा जारी : 1923 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बल्क ड्रग फार्मा पार्क

शिमला । हिमाचल में बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए केंद्र सरकार कल 300 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी करेगा। केंद्र सरकार ने उद्योग विभाग से प्रोजेक्ट को लेकर बनाया गया नया अकाउंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोच-समझ कर घर से बाहर निकलना, मौका मिलते ही मारेंगे : दो और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को धमकी

चंडीगढ़ :   पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या के बाद अब कई पंजाबी इन्फ्लुएंसर्स को धमकियां मिलने लगीं हैं। निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों ने दो दिन पहले जहां अमृतसर की...
article-image
पंजाब

‘सतलुज’ का विरोध धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है: रवनीत सिंह बिट्टू

चंडीगढ़ : दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म ‘सतलुज’ विवाद के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोमवार को कहा कि उनकी आपत्ति किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवाद, हिंसा और रक्तपात के...
Translate »
error: Content is protected !!