पंजाब मंत्रिमंडल ने खनन नीति में संशोधन

by

चंडीगढ़, 3 अप्रैल : पंजाब मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को लघु खनिज नीति में संशोधन को मंजूरी दे दी, जिसका उद्देश्य रेत और बजरी की आपूर्ति बढ़ाना तथा अवैध खनन पर रोक लगाना है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मंत्रिमंडल ने बाजार में कच्चे माल की आपूर्ति बढ़ाने, जनता के लिए उनकी कीमतें कम करने और राज्य के राजस्व में वृद्धि के लिए पंजाब लघु खनिज नीति में संशोधन को मंजूरी दे दी है। जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि अब आपूर्ति बढ़ाने के लिए तीन और खनन स्थल जोड़े जाएंगे। गोयल ने कहा कि क्रशर मालिक अपनी जमीन या पट्टे पर ली गई जमीन पर खनन कर सकते हैं और राज्य सरकार को रॉयल्टी का भुगतान कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भूमि मालिक अपनी जमीन पर खनन भी कर सकते हैं और इसे बेच भी सकते हैं। मंत्री ने कहा कि उपायुक्तों को सरकारी जमीन पर खनन कार्यों के बारे में निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है। गोयल ने कहा कि पांच खनन स्थल होने से रेत और बजरी की आपूर्ति बढ़ जाएगी और दरें कम हो जाएंगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना’ के प्रावधानों को भी मंजूरी दे दी है, जिसके तहत 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग अब राज्य के अंदर या बाहर धार्मिक स्थलों की निशुल्क तीर्थयात्रा कर सकते हैं।उन्होंने कहा, ”सरकार यात्रा का पूरा खर्च वहन करेगी। तीर्थयात्रा को यादगार बनाने के लिए सरकार यात्रियों को विशेष उपहार या स्मृति चिन्ह भी देगी।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्य स्तरीय टीचर फेस्मेट में पद्दी सूरा सिंह के अध्यापक गुरिंदर सिंह ने दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया

गढ़शंकर, 20 फरवरी: पंजाब के समूह सरकारी स्कूलों के अध्यापकों का राज्य स्तरीय टीचर फेस्ट मुकाबला 2026 जिला फतेहगढ़ सहिब के बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में करवाया गया। इन मुकाबलों में विभिन्न...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बादल परिवार के अपराध अक्षम्य, बागी अकाली नेतृत्व भी परिवार के अपराधों में बराबर जिम्मेदार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री की ओर से पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान नई कंडी नहर से 11,000 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ, धार कलां में 206 मेगावाट क्षमता वाला बांध जल्द ही जनता को...
article-image
पंजाब

किसान संगठनों ने एफएससआई कार्यालय के समक्ष लगाए धरने में कहा जव तक कृषि कानून रद्द नहीं होगे संघर्ष जारी रहेगा

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे के आहावान पर एफसीआई कार्यालयों के समक्ष दिए जाने वाले धरनों के तहत किसान संगठनों दुारा अन्य संगठनों के सहयोग से एफसीआई कार्यालय के समक्ष 11 से 4 वजे तक...
article-image
पंजाब

सुखबीर बादल को सम्मन नहीं, बल्कि सीधा गिरफ्तार ही किया जाना चाहिए था : कुंवर विजय प्रताप

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी के विधायक एवं पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप ने बादल परिवार तथा अपनी पार्टी पर सीधा हमला किया है। उन्होंने सुखबीर बादल को सम्मन भेजे जाने पर कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!