पंजाब मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें : कोर्ट ने ED को दी 7 दिन की रिमांड

by

चंडीगढ़: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें सात दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया।

वित्तीय लेनदेन और जमीन सौदों से जुड़े इस मामले में ईडी ने अदालत से कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और कई अहम तथ्यों तक पहुंचने के लिए संजीव अरोड़ा से गहन पूछताछ जरूरी है. मामले को लेकर पंजाब की राजनीति भी गरमा गई है और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

लंबी पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी :  प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को कई घंटों तक पूछताछ करने के बाद पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया. इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां एजेंसी ने रिमांड की मांग की. ईडी का कहना है कि मामले में मनी ट्रेल, जमीन से जुड़े सौदों और कथित वित्तीय लेनदेन की गहराई से जांच की जा रही है।

अदालत में ED ने क्या कहा?  …ईडी की ओर से अदालत में दावा किया गया कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े इनपुट सामने आए हैं.

एजेंसी ने कहा कि इन तथ्यों की कड़ियां जोड़ने और पूरे नेटवर्क को समझने के लिए संजीव अरोड़ा से आमने-सामने पूछताछ बेहद जरूरी है. साथ ही, जांच के दायरे में कुछ अन्य लोगों की भूमिका भी शामिल होने की बात कही गई है.

पंजाब की राजनीति में मचा घमासान : इस कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

वहीं, भाजपा ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बताया है. भाजपा नेताओं का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है और कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है।

इन प्रोजेक्ट्स और ट्रांजेक्शन पर होगी पूछताछ :  सूत्रों के मुताबिक, रिमांड के दौरान ईडी संजीव अरोड़ा से चंडीगढ़, मोहाली और लुधियाना से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर पूछताछ कर सकती है। इसके अलावा कथित शेल कंपनियों और प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन को लेकर भी एजेंसी सवाल-जवाब करेगी. मामले में कुछ कारोबारियों और अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए तलब किए जाने की संभावना जताई जा रही है.ल।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाम होते ही शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर लगती थी लग्जरी गाड़ियों की लाइन : SIT के रडार पर कौन हैं ये 5 चेहरे?

पटना :  पटना में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अब इस प्रकरण में पुलिस द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगस्त और सितंबर में अभी और कितना बरसेंगे बादल? ..मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट… जानिए मानसून का ताजा हाल

एएम नाथ । शिमला/ चंडीगढ़ : भारत के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। देश में मानसून ऋतु के दूसरे चरण (अगस्त और सितंबर) में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा भाजपा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निभाया पडोसी धर्म : खन्ना

पंजाब को बाढ़ त्रासदी में दी 5 करोड़ की सहायता : खन्ना होशियारपुर 3 सितम्बर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हरियाणा भाजपा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जो पंजाब बाढ़...
article-image
पंजाब

26 जनवरी को मोहाली में रोष मार्च : गुरु ग्रंथ की बेअदबी मामलों में इंसाफ और बंदी सिखों की रिहाई के लिए

मोहाली : मोहाली में 26 जनवरी को रोष मार्च निकालने की तैयारी चल रही है। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर वाईपीएस चौक के पास पक्का धरना लगाए बैठे सिख प्रदर्शनकारी 26 जनवरी को रोष मार्च निकालेंगे।...
Translate »
error: Content is protected !!