पंजाब में BJP अकेले लड़ेगी 2027 का विधानसभा चुनाव, अकाली दल से नही होगा समझौता : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू

by

चंडीगढ़ :  केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. उनके इस बयान ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए बिट्टू ने कहा, “हमारा रुख साफ है कि हम 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 117 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं.” उन्होंने अकाली दल पर ड्रग्स और बेअदबी के मुद्दों को लेकर निशाना साधते हुए कहा, “अगर हम आज उनके (SAD) साथ समझौता कर लेते हैं, तो लोगों को क्या मुंह दिखाएंगे?

उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी तरनतारन विधानसभा उपचुनाव भी अकेले लड़ रही है. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी पहले ही यह बात स्पष्ट कर चुके हैं. आपको बता दें कि शिरोमणि अकाली दल ने तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर 2020 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से नाता तोड़ लिया था।

चिदंबरम के बयान पर कांग्रेस से मांगा स्पष्टीकरण

रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ पर दिए गए बयान को लेकर पंजाब कांग्रेस नेताओं से जवाब मांगा. उन्होंने कहा कि अगर चिदंबरम कहते हैं कि इंदिरा गांधी से गलती हुई थी, तो पंजाब कांग्रेस को अपना रुख साफ करना चाहिए।

चिदंबरम ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कसौली में एक साहित्यिक कार्यक्रम में कहा था कि ऑपरेशन ब्लू स्टार उग्रवादियों से निपटने का “गलत तरीका” था और इंदिरा गांधी ने “गलती की कीमत अपनी जान देकर चुकाई.” बिट्टू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अगर आपके वरिष्ठ नेता ऐसा कह रहे हैं, तो पंजाब कांग्रेस नेताओं को भी इस पर अपना रुख साफ करना चाहिए।”

ऑपरेशन ब्लू स्टार, 1 जून से 10 जून, 1984 के बीच जरनैल सिंह भिंडरावाले के नेतृत्व वाले सशस्त्र आतंकवादियों के खिलाफ किया गया एक सैन्य अभियान था, जो अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में छिपे हुए थे. इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर, 1984 को उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

BJP staged a massive protest

Phagwara /Daljeet Ajnoha/August 11 :  The Bharatiya Janata Party (BJP) staged a massive protest in Phagwara today against the Punjab Government’s ‘Land Pooling Policy’. The demonstration, led by former Union Minister Som Parkash and...
article-image
पंजाब

सुखबीर बादल से पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की 3 घंटे पूछताछ

चंडीगढ़ : अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल से पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से 3 घंटे पूछताछ की। इस दौरान बहबल कलां में हुए गोलीकांड के बारे में सुखबीर से सवाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंडियाना की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में मृत मिला 23 साल का भारतीय छात्र

अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाएं लगातार हो रही हैं।  इंडियाना से भारतीय छात्र पर हमले की खबर आ गई।  इंडियाना के पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में 23 साल का भारतीय छात्र मृत पाया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी ज़िला वासियों से विशेष आग्रह किया। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में...
Translate »
error: Content is protected !!