पंजाब में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’: 13 दिन में 117 विधानसभा सीटें कवर करेगी…..पर्चों की संख्या नहीं, पुनर्वास से तय होगी सफलता : मनप्रीत सिंह बादल

by

18 सितंबर को पठानकोट के माधोपुर से शुरुआत; चार रूटों पर करीब 4 हजार किमी का सफर, जालंधर में अमित शाह होंगे समापन कार्यक्रम में शामिल

चंडीगढ़, 11 सितंबर। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नशे के मुद्दे को लेकर राज्य में बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ 18 सितंबर से शुरू होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पठानकोट के माधोपुर से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। चार अलग-अलग रूटों पर निकलने वाली यह यात्रा 13 दिनों में पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करेगी और करीब 4 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी।

यात्रा के चारों रूट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में आकर समाप्त होंगे। समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की बात भाजपा ने कही है। यात्रा के दौरान नशे से प्रभावित परिवारों, एनजीओ, स्पोर्ट्स क्लबों और गांव कमेटियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और विधायक अश्वनी शर्मा ने अभियान की जानकारी दी।

4 रूटों पर निकलेगी यात्रा : 

पहला रूट  : 18 सितंबर को माधोपुर से शुरू होकर सुजानपुर, पठानकोट, भोआ, दीनानगर, गुरदासपुर, बटाला, अजनाला, अमृतसर, मजीठा, जंडियाला, बाबा बकाला, तरनतारन, खेमकरण, फिरोजपुर, जीरा, सुल्तानपुर लोधी, भुलत्थ, नकोदर, शाहकोट और जालंधर कैंट सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा।

दूसरा रूट : 19 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब से शुरू होगा। यह समराला, खन्ना, पायल, मोहाली, खरड़, रोपड़, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, चब्बेवाल, होशियारपुर, दसूहा, मुकेरियां, उड़मुड़, आदमपुर, नवांशहर, बंगा और फगवाड़ा सहित विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा।

तीसरा रूट: 20 सितंबर को फाजिल्का के सादिकी बॉर्डर स्थित आसफवाला 1971 युद्ध स्मारक से शुरू होगा। इसके बाद फाजिल्का, अबोहर, जलालाबाद, मुक्तसर, मलोट, गिद्दड़बाहा, कोटकपूरा, फरीदकोट, मोगा, जगरांव, मलेरकोटला, साहनेवाल और लुधियाना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होकर यात्रा आगे बढ़ेगी।

चौथा रूट : 21 सितंबर को तलवंडी साबो स्थित गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होने के बाद शुरू होगा। यह बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, सुनाम, लहरागागा, पटियाला और राजपुरा सहित विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा।

‘पर्चों की संख्या नहीं, पुनर्वास से तय होगी सफलता’

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि सरकार नशा मुक्ति अभियान के तहत 73 हजार मामले दर्ज करने और 25 हजार मरीजों का इलाज करने की बात कहती है। भाजपा इन आंकड़ों को चुनौती नहीं दे रही, लेकिन नशा मुक्ति अभियान की सफलता केवल दर्ज मामलों या इलाज की संख्या से नहीं, बल्कि नशे से बाहर आए लोगों के पुनर्वास और उनके दोबारा समाज की मुख्यधारा में लौटने से तय होगी।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में केवल नशे की खेप पकड़ना पर्याप्त नहीं है। इसके पीछे काम कर रहे पूरे नेटवर्क और पैसों के प्रवाह पर कार्रवाई करनी होगी। मनप्रीत बादल ने पंजाब में ड्रग ट्रैफि

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे कैश बरामद – उच्च सदन में भारी हंगामा : उप राष्ट्रपति ने कहा-जांच के बाद होगी कार्रवाई

उप राष्टपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राज्यसभा में कैश मिलने का सनसनीखेज दावा किया। सुरक्षाकर्मियों को जांच के दौरान नोटों का यह बंडल मिला। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी...
article-image
पंजाब

A clean and developed India

– MLA Jimpa attended the function organized in Municipal Corporation Hoshiarpur – Said, Lal Bahadur Shastri’s simplicity and patriotism are still a source of inspiration for us – Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri...
पंजाब

रंगे हाथों ग्रिफ्तार : विजीलैंस द्वारा पंचायत सचिव 6,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ ग्रिफ्तार

पटियाला, 11 सितम्बर: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान आज गाँव हरियाऊ खुर्द जि़ला पटियाला के एपीआई- कम-पंचायत सचिव जरनैल सिंह को 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट नाराज : मनीष सिसोदिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने पर , जेल अथॉरिटी से मांगा जवाब

दिल्ली :   दिल्ली की विवादित आबकारी नीति घोटाले में मुख्य अभियुक्त और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बिना कोर्ट की अनुमति के वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किए जाने पर राउज एवेन्यू...
Translate »
error: Content is protected !!