पंजाब में अशांति फैलाना चाहते हैं केजरीवाल, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश : सुनील जाखड़

by

चंडीगढ़, 7 मई  । पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गुरुवार को गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हाल ही में बम धमाकों को लेकर दिए गए बयान भ्रामक और बेबुनियाद हैं, जिनके जरिए भाजपा को दोषी ठहराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान जानबूझकर माहौल खराब करने के लिए दिए जा रहे हैं।

भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय का दौरा कर इस पूरे मामले की जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने इसे एक साजिश बताते हुए कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई सबूत है तो कार्रवाई की जाए, अन्यथा मुख्यमंत्री और अन्य आप नेताओं को जांच में शामिल किया जाए और उनके खिलाफ बेबुनियाद व भड़काऊ बयान देने के लिए कार्रवाई की जाए।

जाखड़ ने मुख्यमंत्री के बयान को सांप्रदायिक सौहार्द के लिए खतरनाक और देशद्रोह की श्रेणी में आने वाला बताया। उन्होंने कहा कि जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा उठाता है, तो ऐसे बयान पाकिस्तान के पक्ष में इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने आगे कहा कि जहां पंजाब के डीजीपी का कहना है कि धमाकों के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। वहीं, मुख्यमंत्री का बयान पाकिस्तान को क्लीन चिट देने जैसा है। इस आधार पर जाखड़ ने मुख्यमंत्री के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की।

भजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के इशारों पर काम कर रहे हैं और यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की रणनीति राज्य में सांप्रदायिक तनाव पैदा कर राजनीतिक लाभ लेने की है। जाखड़ ने यह भी दावा किया कि कई आप नेता एक जैसे बयान दे रहे हैं, जिससे साफ है कि यह पार्टी नेतृत्व द्वारा सुनियोजित और समन्वित रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस समय केजरीवाल ऐसे लोगों के घरों में ठहरे थे, जिनका संबंध चरमपंथ से रहा है। उन्होंने आगे कहा कि एक राष्ट्रवादी पार्टी बीजेपी पर आरोप लगाने का नैतिक अधिकार केजरीवाल को नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चक नरियाल में 101 पौधे लगाने की मुहिम शुरू, ग्रीन दिवाली मनाने का दिया संदेश : सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर और दोआबा पर्यावरण प्रेमी कमेटी माहिलपुर का संयुक्त प्रयास, पंचायत ने किया सहयोग

गढ़शंकर । शिवालिक की पहाड़ियों के तलहटी क्षेत्र में स्थित गांव चक नरियाल में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 101 पौधे लगाने की मुहिम शुरू की गई। यह संयुक्त प्रयास सोशल वेलफेयर सोसायटी रजि....
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

47 लाख कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी : बैंक अकाउंट में सरकार भेजेगी इतनी राशि

चंडीगढ़ : दिवाली आते ही सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाती है। आप राज्य कर्मी हो या केंद्रीय कर्मचारी हो दिवाली आपको मालामाल कर देती है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि,...
article-image
पंजाब

सिख देश के लिए तलवार…’, पुंछ में गुरुद्वारे पर हमले से आग बबूला हुए सुखबीर बादल, पाकिस्तान को दे दी चेतावनी

अमृतसर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुद्वारे पर पाकिस्तान सेना द्वारा किए गए कायराना हमले की पंजाब के मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर...
Translate »
error: Content is protected !!