पंजाब में कब कहां गैंगवार हो जाए : किस दिशा से गोलियां चलने लगें; कोई नहीं कह सकता PM मोदी

by

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की मौजूदा कानून-व्यवस्था और राजनीतिक स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया।

उनका कहना है कि यहां आज जो कुछ हो रहा है वो किसी से छिपा नहीं है। कब कहां गैंगवार हो जाए कोई नहीं जानता। पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब में आज क्या हो रहा है, ये किसी से छिपा नहीं है, यहां विज्ञापनों के दम पर विश्वासघात की तस्वीर छिपाई जा रही है। आज पंजाब में कानून-व्यवस्था बेहाल है। कब कहां गैंगवार हो जाए, किस दिशा से गोलियां चलने लगें, यह कोई कह नहीं सकता। यहां व्यापार-कारोबार करना मुश्किल हो गया है। लोगों से सरेआम फिरौती मांगी जा रही है।

उन्होंने यह भी कहां कि पंजाब में पुलिस थाने तक सुरक्षित नहीं है। आए दिन थानों पर अटैक होते हैं। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि सबसे दुखद तो ये है कि पंजाब का भविष्य भी बर्बाद किया जा रहा है। नशे के सौदागर खुलेआम घूम रहे हैं और युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है।

पीएम मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ AAP पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पंजाब की सत्ता में बैठे लोग बड़े घमंड के साथ दावा करते थे कि वे देश की राजनीति बदल देंगे। लेकिन आज देश इनकी सच्चाई देख रहा है। 2-3 दिन पहले ही दिल्ली की एक अदालत ने उनके एक नेता को दोषी ठहराया है। उन पर दंगे भड़काने और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एक अधिकारी की हत्या का आरोप है और इनकी बेशर्मी तो देखिए… वे अदालत के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं और उसे धर्म और आस्था के नजरिए से देख रहे हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि उनका वोट बैंक दांव पर लगा है।

वह आगे कहते हैं कि जनता की सेवा साफ नीयत और ईमानदारी की भावना से की जाती है। मगर पंजाब की मौजूदा सरकार की न तो नीयत साफ है और न ही उसकी पहचान ईमानदार राजनीति से जुड़ी है। उन्होंने सत्तारूढ़ दल को कट्टर बेईमान पार्टी करार दिया। पीएम  मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार यह पक्का करने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है कि पंजाब के लोगों को उसकी सभी योजनाओं का फायदा मिले। फिर भी इस ‘कट्टर बेईमान पार्टी’ के राज में खुलेआम लूट मची हुई है। पिछले 12 सालों में केंद्र ने पंजाब को लाखों करोड़ रुपये भेजे हैं। पंजाब सरकार इस पैसे का सही इस्तेमाल नहीं कर पाई। और तो और यह लूट उधार के पैसे से चल रही है। पंजाब के नाम पर कर्ज लिए जा रहे हैं। जहां राज्य का बजट इस कर्ज के ब्याज चुकाने में ही खर्च हो जाता है, वहीं सरकार चलाने वाले उसी पैसे से ऐश-ओ-आराम की जिंदगी जी रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीक्ष्ण सूद ने संस्था सवेरा की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी नड्डा को होशियारपुर में डे केयर कैंसर सेंटर खोलने के लिए लिखा पत्र …कहा: दो-दो बार नींव पत्थर भी लगे परन्तु होशियारपुर में नहीं शुरू कैंसर अस्पताल :

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  समाज सेवी संस्था सवेरा के संजोयक डॉ. अजय बंगा द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद को पत्र देकर होशियारपुर में डे केयर कैंसर सेंटर खोलने की मांग की हैं। श्री सूद द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप ने नहीं निभाई दोस्ती, भारत पर लगाया 25% का टैरिफ, 1 अगस्त से होगा लागू

नई दिल्ली : मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले ही भारत के ऊपर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है. टैरिफ लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
article-image
पंजाब

हुक्का बार चलाने पर पाबंदी, छोटे उद्योगों में काम करने वालों के नाम/पते का विवरण रखने का आदेश : पारंपरिक पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध रहेगा

18-अम्यूनिशन डिपो, ऊंची बसी, दसूहा के 1000 गज क्षेत्र में आग लगाने पर मनाही होशियारपुर, 6 नवंबर: जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत मिले अधिकारों...
article-image
पंजाब

पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल पेश करने का आदेश : पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी न करने पर पंजाब के चुनाव आयुक्त को जमकर फटकार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लगाई

चंडीगढ़ । पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी न करने पर पंजाब के चुनाव आयुक्त को जमकर फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने उन्हें गुरुवार तक की...
Translate »
error: Content is protected !!