पंजाब में ग्राम पंचायतों को भंग करने की तैयारी : आब्जर्वर लगाने की तैयारी

by

चंडीगढ़ :   पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही ग्राम पंचायत चुनाव करवाए जा सकते है। इसी के साथ मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने राज्य के जिला विकास व पंचायत अधिकारियों को जरूरी जानकारियां 16 जनवरी तक उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। ताकि पंचायतों का समय खत्म होने के साथ ही उन्हें भंग किया जा सके और पंचायती अधिकारी नियुक्त किए जा सकें।

इसी के साथ पंजाब सरकार की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार भेजे संदेश में लिखा गया है कि ग्राम पंचायतों को भंग करके उनके रिकॉर्ड की संभाल के लिए AE, JE, VDO, SCPO और पंचायत अधिकारियों को नियुक्त करने का सरकार का विचार है। पहली मीटिंग के 5 साल खत्म होने के बाद ग्राम पंचायतों का काम चलाने के लिए प्रबंधक नियुक्त किए जायेंगे। इसके लिए ग्राम पंचायतों को बांटने के लिए जरूरी जानकारियां चाहिए, जो 16 जनवरी तक भेजी जाएं। जिससे यह स्पष्ट है कि सरकार जल्द ही पंचायतों को भंग कर सकती है और अधिकारी नियुक्त कर सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन संत रणजीत सिंह बाहोबाल को समर्पित श्रद्धांजलि समारोह 22 सितंबर को होगा : महंत हरी दास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : संत बाबा रणजीत सिंह बाहोंबाल वालों का पिछले दिनों अचानक निधन हो गया था उनकी आत्मिक शांति हेतु आरंभ किए गए श्री सहज पाठ साहिब जी के भोग उनके अस्थान बाहोवाल...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर/हेल्पर 9 जुलाई को देशभर सामूहिक हड़ताल कर करेंगी रोष प्रदर्शन : देश में कुपोषण लगातार बढ़ रहा, औसत लंबाई की दर कमी आ रही और महिलाएं और किशोर बड़ी संख्या में एनीमिया से पीड़ित हो रहे – लखविंदर कौर

नवांशहर। आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण व्यायाम ट्रैक एप्लीकेशन को सुचारू रूप से लागू करवाने, आंगनवाड़ी केंद्रों में लैपटॉप/टैबलेट और वाईफाई कनेक्शन उपलब्ध करवाने तथा फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) और ईकेवाईसी जैसी अनावश्यक शर्तों पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु रविदास के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया

गढ़शंकर।   श्री गुरु रविदास के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल, श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें गुरु घर के मुख्य सेवादार बाबा केवल...
Translate »
error: Content is protected !!