पंजाब में दिन और रात के तापमान में आएगी गिरावट : कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश

by

चंडीगढ़ : पंजाब में सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम के मिजाज फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से तीन दिनों के लिए पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।  मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह के मुताबिक बारिश से लोगों को कोहरे से निजात मिलेगी, साथ ही दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आएगी। हालांकि पंजाब में बीते दो दिनों से धूप निकलने से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

निदेशक ने बताया कि 31 जनवरी को केवल पहाड़ों से सटे इलाकों में ही बारिश हो सकती है, जबकि एक व दो फरवरी को पंजाब के उत्तरी भागों में बारिश की संभावना है। उधर, विभाग ने अगले तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब के कईं जिलों में घने से बेहद घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

पंजाब के न्यूनतम तापमान में शनिवार को 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे कम 3.6 डिग्री का तापमान फरीदकोट का रहा। इसके अलावा अमृतसर का तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे रहा। लुधियाना का 6.0 डिग्री और पटियाला का 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पठानकोट का तापमान 4.3 डिग्री, बठिंडा का 4.0, गुरदासपुर का 5.5 और एसबीएस नगर का 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   उधर, पंजाब के अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे अधिक 22.8 डिग्री का तापमान समराला में दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का 21.8, लुधियाना का 21.8, पटियाला का 22.0, पठानकोट का 21.5, फरीदकोट का 20.5, गुरदासपुर का 17.5, एसबीएस नगर का 20.4, बरनाला का 20.6, फरीदकोट का 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 18 अप्रैल : गढ़शंकर : गांव नूरपुर जट्टां में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के 15 अंग फाड़कर बेअदबी करने का मामला सामने आया है। बेअदबी की सूचना मिलने...
article-image
पंजाब

The central government does not

 Chandigarh/Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha :  ‘The central government does not want good for the farmers of Punjab.’  These words were expressed by Cabinet Minister Barinder Kumar Goyal in Chandigarh.  He said that the central government...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने दिए 31 मार्च तक मदर एंड चाइल्ड अस्पताल तैयार करने के निर्देश

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज रोगी कल्याण समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने कहा कि 31 मार्च तक निर्माणाधीन मदर एंड चाइल्ड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

36 लाख रुपये खर्च कर पत्नी को भेजा विदेश… कनाडा में हुई सेटल, फिर पत्नी ने पति से तोड़ा रिश्ता

लुधियाना :  2020 में शादी के बाद पति ने पत्नी को पंजाब से कनाडा भेज दिया। पत्नी को कनाडा भेजने के लिए ससुरालियों ने 36 लाख रुपये खर्च किए। विदेश गई पत्नी ने वादा...
Translate »
error: Content is protected !!