पंजाब में धमाकों के बाद सियासी संग्राम : राघव चड्ढा ने CM भगवंत मान से पूछा- ISI को क्लीन चिट क्यों?

by

नई दिल्ली : पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाकों के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इन घटनाओं को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि ये धमाके पंजाब की शांति और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश हैं और इसकी गंभीरता को समझने की जरूरत है।

‘ISI की भूमिका’ का दावा :  राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब के डीजीपी ने फॉरेंसिक जांच और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद शुरुआती जांच में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की भूमिका की आशंका जताई है। उनके मुताबिक, यह हमला पंजाब में अस्थिरता फैलाने और लोगों में डर पैदा करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी को गंभीरता से लेना चाहिए।

पंजाब के सीएम भगवंत मान पर साथा निशाना : चड्ढा ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस पूरे मामले में पाकिस्तान की ISI को ‘क्लीन चिट’ देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का बीजेपी विरोध इतना बढ़ गया है कि वे हर घटना के पीछे बीजेपी का हाथ बता रहे हैं। चड्ढा ने सवाल उठाया कि आखिर मुख्यमंत्री क्यों पाकिस्तान की एजेंसी पर सीधे आरोप लगाने से बच रहे हैं।

‘ISI का नैरेटिव दोहरा रहे :  राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि अक्सर जब ISI किसी आतंकी घटना में शामिल होती है तो बाद में उसे ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ बताकर खुद को अलग करने की कोशिश करती है। उनका आरोप है कि भगवंत मान भी वही भाषा बोल रहे हैं जो ISI बोलती है। चड्ढा ने इसे बेहद खतरनाक बताते हुए कहा कि इस तरह के बयान राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और जांच एजेंसियों के मनोबल को कमजोर कर सकते हैं।

कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल :  उन्होंने कहा कि पंजाब पहले भी आतंकवाद और हिंसा का दर्द झेल चुका है, इसलिए ऐसी घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता। चड्ढा ने राज्य सरकार से मांग की कि वह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर जांच को निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाए। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों के बीच भरोसा कायम रखना सरकार की जिम्मेदारी है।

जनता को भरोसे में लेने की अपील : राघव चड्ढा ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे ‘गैर-जिम्मेदाराना बयान’ देने के बजाय राज्य की सुरक्षा और शांति बहाल करने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता सच्चाई जानना चाहती है और सरकार को पारदर्शिता के साथ जांच पूरी करनी चाहिए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर लोगों को भरोसे में लेना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुप्रीम कोर्ट ने फिर लगाई दिल्ली सरकार को फटकार : कोर्ट ने सवाल उठाए और कहा कि आपको जो करना है, आप करें। कल को आप कहेंगे कि सुप्रीम कोर्ट ने करने नहीं दिया

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और पराली जलाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिर से दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा प्रस्तावित...
article-image
पंजाब

मर्डर केस का मुख्य आरोपी पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार : ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल बरामद

आदमपुर । जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आदमपुर के चर्चित हत्या कांड का तेजी से खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई ग्लॉक 9 एमएम...
article-image
पंजाब

कैंसर के लगभग 10% मामले अनुवांशिक, समय पर इलाज से मिल सकती है बीमारी से निजात : डॉ. रघबीर

पोसी के 32 उपकेंद्रों व 15 हेल्थ वेलनेस क्लीनिको, स्कूलों में जागरूकता सेमिनार गढ़शंकर :विश्व कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर आम आदमी क्लिनिक पोसी में सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह के नेतृत्व...
Translate »
error: Content is protected !!