पंजाब में नामांकन-पत्र भरने का सिलसिला शुरू : पंजाब में कुल वोटरों की संख्या 2 करोड़ 14 लाख 21 हज़ार 555 : पुरूष वोटर -1 करोड़ 12 लाख 67 हज़ार , महिला वोटर 1 करोड़ 1 लाख 53 हज़ार 767 और 769 अन्य वोटर : सिबिन सी

by

चंडीगढ़ : लोक सभा मतदान 2024 के लिए पंजाब में नामांकन-पत्र भरने का सिलसिला शुरू हो चुका है और 14 मई तक जारी रहेगा। 11 और 12 मई को छुट्टियाँ होने के कारण कागज़ जमा नहीं होंगे। 15 मई को कागज़ों की पड़ताल होगी और 17 मई उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख है। 1 जून को पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटें पड़ेंगी। ज़्यादा जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि 4 मई पंजाब में नयी वोटें बनाने की अंतिम तारीख थी और 6 मई को जारी की गई वोटर सूची अनुसार पंजाब में कुल वोटरों की संख्या 2 करोड़ 14 लाख 21 हज़ार 555 ( 2,14,21,555) है। इसमें 1 करोड़ 12 लाख 67 हज़ार 19 ( 1 12, 67, 019) पुरूष वोटर, 1 करोड़ 1 लाख 53 हज़ार 767 ( 1 01, 53, 803) महिला वोटर और 769 अन्य वोटर हैं। 4 मई तक नयी वोटें बनने के लिए जमा करवाए गए फार्मों का निपटारा 14 मई तक किया जाना है, इसलिए कुल वोटरों की अंतिम प्रकाशना इस तारीख़ के बाद सामने आएंगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 5 लाख 28 हज़ार 864 वोटर 18-19 साल ग्रुप से सम्बन्ध रखते हैं जोकि पहली बार वोट डालेंगे। इनमें 3 लाख 16 हज़ार 670 लड़के, 2 लाख 12 हजार 178 लड़कियां और 16 अन्य वोटर हैं। इसी तरह 1 लाख 89 हज़ार 832 वोटर 85 साल से ज़्यादा उम्र के हैं, जिनमें 88,169 पुरूष, 1,01,661 महिलाएं और 2 अन्य वोटर हैं। सिबिन सी ने बताया कि 13 लोक सभा सीटों के लिए कुल 24,451 पोलिंग स्टेशन होंगे, जिनमें से 16,517 गाँवों में और 7934 शहरों में बनाऐ गए हैं। पंजाब में 100 प्रतिशत फोटो पहचान-पत्र बनाऐ गए हैं। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों पर वोटरों की सुविधा के लिए सभी बंदोबस्त करने के लिए डिप्टी कमिशनर-कम- ज़िला निर्वाचन अधिकारियों को पहले ही हिदायतें जारी की जा चुकी हैं। उन्होंने अपील की कि ‘इस बार 70 पार’ के लक्ष्य की पूर्ति के लिए वोटर बढ़-चढ़ कर वोटें डालें।

किस लोक सभा हलके में कितने वोटर

लोक सभा हलका गुरदासपुर में कुल 16 लाख 3 हज़ार 628 वोटर हैं जिनमें 8 लाख 48 हज़ार 196 पुरूष वोटर, 7 लाख 55 हज़ार 396 महिला वोटर और 36 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। अमृतसर में 16 लाख 8 हज़ार 391 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 43 हज़ार 985 पुरूष वोटर, 7 लाख 64 हज़ार 343 महिला वोटर और 63 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। खडूर साहिब में 16 लाख 64 हज़ार 199 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 74 हज़ार 470 पुरूष वोटर, 7 लाख 89 हज़ार 662 महिला वोटर और 67 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। जालंधर में 16 लाख 50 हज़ार 849 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 58 हज़ार 239 पुरूष वोटर, 7 लाख 92 हज़ार 566 महिला वोटर और 44 ट्रांसजैंडर वोटर हैं।

इसी तरह होशियारपुर में 16 लाख 43 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 30 हज़ार 54 पुरूष वोटर, 7 लाख 69 हजार 946 महिला वोटर हैं और 43 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। आनंदपुर साहिब में 17 लाख 27 हज़ार 844 कुल वोटर हैं जिनमें 9 लाख 1 हज़ार 917 पुरूष वोटर, 8 लाख 25 हज़ार 864 महिला वोटर और 63 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। लुधियाना में 17 लाख 54 हज़ार 11 कुल वोटर हैं जिनमें 9 लाख 34 हज़ार 744 पुरूष वोटर, 8 लाख 19 हज़ार 135 महिला वोटर हैं और 132 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। फतेहगढ़ साहिब में 15 लाख 50 हज़ार 734 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 22 हज़ार 493 पुरूष वोटर, 7 लाख 28 हज़ार 209 महिला वोटर और 32 ट्रांसजैंडर वोटर हैं।

उधर फरीदकोट में 15 लाख 87 हज़ार 461 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 38 हज़ार 605 पुरूष वोटर, 7 लाख 48 हज़ार 775 महिला वोटर और 81 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। फ़िरोज़पुर में 16 लाख 68 हज़ार 113 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 79 हज़ार 704 पुरूष वोटर, 7 लाख 88 हज़ार 361 महिला वोटर और 48 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। बठिंडा में 16 लाख 48 हज़ार 866 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 68 हज़ार 959 पुरूष वोटर, 7 लाख 79 हज़ार 873 महिला वोटर और 34 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। संगरूर में 15 लाख 55 हज़ार 370 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 23 हज़ार 448 पुरूष वोटर, 7 लाख 31 हज़ार 876 महिला वोटर और 46 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। पटियाला में कुल 18 लाख 2 हज़ार 46 वोटर हैं जिनमें 9 लाख 42 हज़ार 205 पुरूष वोटर, 8 लाख 59 हज़ार 761 महिला वोटर और 80 ट्रांसजैंडर वोटर हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

25 किलो हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार : पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई थी खेप

अमृतसर :  पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 किलो हेरोइन बरामद की है। इस मामले में एक कार में सवार तीन आरोपियों को...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की मांगों को लेकर 25 जुलाई को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगी

नवांशहर : आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू की जिला महासचिव लखविंदर कौर की अध्यक्षता में नवांशहर में हुई । जिसमें पंजाब की उपाध्यक्ष कृष्णा विशेष रूप से पहुंचीं। इस दौरान उपाध्यक्ष कृष्णा ने कहा...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने लगाया खुला दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं : अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द करने के दिए निर्देश

होशियारपुर, 04 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने आज अपने कार्यालय में खुला दरबार लगाकर करीब 300 लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!