पंजाब में पुलिसकर्मियों को जंजीरों से बांध 3 आरोपी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

by

पुलिस ने चाबी गाड़ी में ही छोड़ दी

एएम नाथ। अमृतसर : पंजाब में पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है जिसमें बाद पुलिसकर्मियों पर लापरवाही के मामले में कार्रवाई करनी शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब के अमृतसर में पेशी पर लाए 3 आरोपी पुलिस की गाड़ी लेकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि उन्होंने गाड़ी में बैठे पुलिसवालों को जंजीरों से बांध दिया। हालांकि, घबराहट में उनकी गाड़ी बेकाबू होकर इनोवा से टकरा गई।
इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को फिर से पकड़ लिया। दरअसल अमृतसर रूरल के पुलिस थाना झंडेर की टीम 3 कैदियों को अमृतसर जिला कोर्ट में पेश करने के लिए लाई थी। जब कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें वापस ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में पुलिस की गाड़ी का ड्राइवर पेशाब करने के लिए नीचे उतरा।
इस दौरान उसने चाबी गाड़ी में ही छोड़ दी। जैसे ही ड्राइवर गाड़ी से बाहर निकला तो अंदर बैठे तीनों कैदियों ने गाड़ी में बैठे पुलिसवालों पर हमला कर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जंजीरों से बांध दिया। इसके बाद जब कैदी गाड़ी लेकर भाग रहे थे तो अंदर बंधे पुलिसकर्मियों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी।
इससे गाड़ी चला रहे कैदी का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी बेकाबू हो गई। पुलिस की गाड़ी थोड़ी दूरी पर जाकर इनोवा से टकरा गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को फिर से पकड़ लिया। उनके खिलाफ केस दर्ज करने के साथ पुलिसकर्मियों पर भी लापरवाही के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 4,967 लाभार्थियों को बांटी 20.61 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को 80 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति दान करने वाले डॉ. राजेन्द्र कंवर सम्मानित एएम नाथ। हमीरपुर, 15 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

आप और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चंडीगढ़ मेयर चुनाव

चंडीगढ़ : मेयर चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा पार्षद गुरुचरण सिंह काला ने इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी (आप) शामिल हो गए। वहीं, बीजेपी को टक्कर देने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने हिमाचल को पहुंचा दिया दिवालियापन की स्थिति में : राज्य सरकार ने पिछले डेढ़ साल में करीब 30,000 करोड़ रुपये का लिया कर्ज – सांसद अनुराग ठाकुर

शिमला । पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कुप्रबंधन के कारण राज्य दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है। संवाददाता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा

नशे के मुद्दे पर केंद्र और विपक्ष पर बरसे सीएम मान …बोले- मुंद्रा पोर्ट संभालो, पंजाब को बदनाम करना बंद करो

18 सितंबर से भाजपा की नशा-मुक्त यात्रा पर भी साधा निशाना; पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए नशा आने का दावा, 533 किलोमीटर सीमा और 1400 ड्रोन साइटिंग का किया जिक्र चंडीगढ़, 14 सितंबर। पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!