पंजाब में बनने जा रहा एक और अकाली दल, किनका प्लान जानिए – अमृतपाल सिंह की पार्टी के बाद 

by
चंडीगढ़  :  अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने माघ मेले के दौरान  नए दल का गठन किया था। अब राज्य में एक और नई पार्टी का गठन होने वाला है। यह नया दल शिरोमणि अकाली दल के बागी लीडर गुरपतवंत सिंह वडाला और उनके समर्थक बनाने की तैयारी में हैं।
वडाला ने कहा कि अकाली दल के बागी नेता जल्दी ही एक मीटिंग करेंगे और नए दल के गठन पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही सदस्यता अभियान भी शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि अकाली दल की ओर से अकाल तख्त की सलाह को भी माना नहीं जा रहा है। वडाला ने कहा कि हमें हैरानी है कि आखिर अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह और एसजीपीसी के चीफ हरजिंदर सिंह धामी इस मसले पर क्यों चुप हैं।
उन्होंने कहा कि हमें हैरानी है कि आखिर अकाल तख्त की ओर से क्यों चुप्पी है। हमारी जब धामी और रघबीर सिंह से हमारी मीटिंग हुई थी और उन्होंने सहमति जताई थी कि अकाल तख्त की तरफ से बनाई गई कमेटी ही सदस्यता अभियान चलाएगी। पार्टी को नए सिरे से उसी समिति की निगरानी में खड़ा किया जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त के आदेश पर ही ‘अकाली दल सुधार लहर’ को बंद किया गया था। तख्त का कहना था कि सारे मतभेदों को दूर करके अकालियों को एक छतरी के नीचे आना चाहिए। हमने ऐसी कोशिश भी की, लेकिन अकाली दल के नेतृत्व ने ऐसा कुछ नहीं किया। वह अब भी मनमानी से ही सरकार चला रहे हैं।
वडाला ने साफ कहा कि यदि यही हाल रहा तो फिर हम नया दल बनाकर रहेंगे। इसे लेकर हम जल्दी ही एक मीटिंग करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा से ताल्लुक रखने वाले अकाली मीटिंग करने और अगले कदम पर फैसला लेंगे। लेकिन यह तय है कि हमारा फैसला अकाल तख्त के निर्देशों के अनुसार ही होगा। हालांकि अब तक इस पर अकाल तख्त की ओर से कोई बयान नहीं आया है। फिलहाल साफ है कि पंजाब में अकाली राजनीति में एक और विभाजन होने की संभावना है। पहले ही अमृतपाल सिंह ने वारिस पंजाब दे अकाली दल बना लिया है। इसके अलावा सिमरनजीत सिंह मान की पार्टी का नाम भी अकाली दल (अमृतसर) है। ऐसे में एक नई पार्टी बनी तो राज्य में अकाली के नाम पर राजनीति करने वाली 4 पार्टियां हो जाएंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

भाजपा व काग्रेस दुारा सभी उन्नीस बार्डो के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित करते ही चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंकी, आप और अकाली दल बादल चुनाव के शुरूआती दौर में पिछड़ते नजर आ रहे

आप ने अभी तक तेरह बार्डो और अकाली दल बादल ने नौ बार्डो में प्रत्याशी उतारे भाजपा के बार्ड नंबर 6 से रनजीत सिंह व बार्ड नंबर 17 से आरती मट्टू मजबूत स्थिति में...
article-image
पंजाब

दोस्त ने ही दोस्त को दी दर्दनाक मौत : कई टुकड़ों में काटकर खाली प्लॉट में फेंका शव

लुधियाना : लुधियाना की भारतीय कॉलोनी में पुलिस ने एक युवक का कटा हुआ शव एक खाली प्लॉट से बरामद किया गया है। बता दें कि मृतक का सिर बाल्टी में रखा हुआ पाया...
article-image
पंजाब , समाचार

आतंकी गिरोह बनाने में जुटा था KTF चीफ निज्जर, एनआईए कर रही जांच : NIA और स्पेशल सेल ने हाल ही में विभिन्न अदालतों में दायर कुछ आरोपपत्रों में इसका किया उल्लेख

नई दिल्ली : प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर युवाओं को लुभाने और धन जुटाने के लिए जबरन वसूली करने और समुदाय विशेष के व्‍यापारियों और नेताओं की...
article-image
पंजाब

510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद : युवती सहित तीन युवक ग्रिफतार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक होडां सिटी कार स्वार युवती सहित तीन को 510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद कर तीनों को ग्रिफतार कर लिया। गढ़शंकर थाने में तैनात सब इंस्पेकटर कुलदीप सिंह के नेतृत्व...
Translate »
error: Content is protected !!