पंजाब में बिक रहे सरसों के तेल को लेकर बड़ी खबर

by

चंडीगढ़ : पंजाब के बाजारों में बिकने वाले सरसों के तेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बाजारों में सबसे ज्यादा मिलावटी तेल बिक रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल को जांच के आदेश दिए हैं। खबर के मुताबिक, हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल को 3 बड़े ब्रांड के सरसों तेल के सैंपल की लैब से जांच कराने का आदेश दिया है।

यह भी पता चला है कि 9 साल पहले दायर की गई उक्त याचिका पर अब कोर्ट में सुनवाई हुई है। याचिका में पूछा गया कि 9 साल में मिलावटी तेल बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इस मामले की अगली सुनवाई 13 नवंबर को होनी है। बताया जा रहा है कि कपूरथला के राजेश गुप्ता इस मामले को लेकर हाई कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि पंजाब के बाजारों में बिकने वाला सरसों का तेल मिलावटी है। कच्ची घनी सरसों का तेल के रूप में बेची जा रही बोतल के पिछली तरफ लिखा था कि इसमें केवल 30 प्रतिशत सरसों का तेल है और बाकी अन्य तेल हैं। उन्होंने कहा कि यदि अन्य तेल में मिलावट है तो अनुमति लेनी चाहिए और बोतल पर यह लिखना चाहिए कि इसमें कौन सा तेल है और कितनी मात्रा में है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बरनाला लाठीचार्ज मामले में कार्रवाई : डीएसपी सतवीर सिंह सस्पेंड

चंडीगढ़, 24 जुलाई । पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर कथित लाठीचार्ज और मारपीट के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसपी सतवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के वार्ड नंबर चार में सौ से ज्यादा जायली वोट बनाने के आरोप की शिकायत एसडीएम के माध्यम से चुनाव आयोग को भेजी : संघा

करीव सौ वोट अंदाजन चार घरो में ही दर्शा दी गई और कई कई वोटों के साथ एक ही मोबाइल नंबर सभी वोटे नियमों के मुताबिक बनाई गई , कोई गलत वोट नहीं बनाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप की बेअदबी की घटना का आरोपी गिरफ्तार : डॉ. मुकेश कुमार एसपी (डी)

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पुलिस थाना माहिलपुर में प्रैस वार्ता के दौरान एसपी (डी) डॉ. मुकेश कुमार ने पिछले दिनों जिला होशियारपुर के गांव नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप...
Translate »
error: Content is protected !!