पंजाब में बेअदबी विधेयक पर गठित सिलेक्ट कमेटी के सदस्यों की घोषणा

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने बेअदबी विधेयक को पंजाब विधानसभा में पारित कर दिया है। अब पंजाब सरकार ने बेअदबी विधेयक से संबंधित सिलेक्ट कमेटी के सदस्यों की घोषणा कर दी है। इस कमेटी में 15 सदस्य शामिल किए गए हैं।

विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर को इस समिति की कमान सौंपी गई है।

डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, इंदरजीत कौर मान, जगदीप कंबोज, जंगी लाल महाजन, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, नीना मित्तल, प्रो. बलजिंदर कौर, प्रिंसीपल बुध राम, ब्रह्म शंकर जिम्पा, बलविंदर सिंह धालीवाल, मदन लाल बग्गा, मनप्रीत सिंह अयाली और मोहम्मद जमील उर रहमान को इस कमेटी में शामिल किया गया है। इस कमेटी को 6 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी है।

बता दें कि, विधानसभा सेशन के दौरान पंजाब सरकार ने पवित्र धार्मिक ग्रंथ बिल पेश किया था जिसे स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए रोक दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा की सिलेक्ट कमेटी के पास भेज दिया है। ये कमेटी धार्मिक संस्थाओं से इस संबंधी राय लेगी। कमेटी इसकी रिपोर्ट 6 महीने बाद पेश करेगी। बता दें कि इस विधेयक के अनुसार सभी धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने वालों को 10 साल की सजा और उम्र कैद का प्रवाधान रखा गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेंगू से मौत का शिकार हुए वीस वर्षीय चिराग सोनी का अंतिम संसकार, सैकड़ों लोग संसकार में पहुंचे

गढ़शंकर। दो दिन पहले डेंगू का कारण मौत का शिकार हुए वीस वर्षीय चिराग सोनी का आज गढ़शंकर में अंतिम संसकार कर दिया गया। अंतिम शव यात्रा में सैकड़ो लोग शामिल हुए। चिराग सोनी...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब को दिए जा चुके 1700 करोड़ रुपए : तरुण चुग

चंड़ीगढ़ : दिल्ली पिछले लगभग 15 दिनों से प्रदूषण से हाल बेहद ही चिंताजनक बने हुए हैं। हालांकि गुरुवार को हुई बारिश ने कुछ राहत प्रदान की, लेकिन दिवाली के बाद फिर से वहीं...
article-image
पंजाब

एनआरआई के साथ लडाई झगड़ा करने के मामले में दो महिलाओं सहित 7 नामज़द, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 11 अप्रैल  : थाना माहिलपुर पुलिस ने एनआरआई कुलदीप सिंह बैंस पुत्र तेजा सिंह के बयान पर कार्यवाही करते हुए उसके साथ मारपीट करने व धमकियां देने के आरोप में दो महिलाओं सहित...
article-image
पंजाब

देश को दूसरों के फैसले का मोहताज करने वाले मोदी को देश कभी माफ नहीं करेगाः संदीप सैनी

रुस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका की स्वीकृति से देश की छवि को पहुंची ठीस होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गलत नीतियों के चलते आज विश्व में देश...
Translate »
error: Content is protected !!