पंजाब में भाजपा की हालत नाजुक : अब तक केवल 6.6 लाख प्राथमिक सदस्यता फॉर्म ही भरे -30 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य था निर्धारित

by
चंडीगढ़  : भाजपा  ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश  और चंडीगढ़  सहित 29 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम से पंजाब को बाहर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा  ने पंजाब  में 30 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन अब तक केवल 6.6 लाख प्राथमिक सदस्यता फॉर्म ही भरे गए है, जोकि लक्ष्य का 22 प्रतिशत है। पार्टी ने पंजाब में राज्य अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त नहीं किया है, जिसका अर्थ है कि वर्तमान में सुनील जाखड़  ही प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। पंजाब के अलावा, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली और मणिपुर में बीजेपी ने रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त नहीं किए हैं।
दो सितंबर 2024 से बीजेपी का नया सदस्यता अभियान शुरू होने से पहले (बीजेपी हर पांच साल में एक बार नई पार्टी सदस्यता अभियान आयोजित करती है) पार्टी के पंजाब में लगभग 18 लाख सदस्य थे। भाजपा के शीर्ष सूत्रों ने स्वीकार किया कि पंजाब में पार्टी का वर्तमान सदस्यता अभियान धीमी गति से चल रहा है और इसी कारण राज्य में आंतरिक चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। कुछ पार्टी नेताओं का मानना है कि विधानसभा उपचुनाव और पंजाब में नगर निगम चुनावों के कारण देरी हो रही है।
दरअसल, पंजाब में लंबे समय तक चले किसान आंदोलन और अन्य कई कारण से भाजपा नए सदस्यों की भर्ती में कई चुनौतियों का सामना कर रही है। भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव में पंजाब से कोई सीट नहीं जीती, लेकिन 18.5% वोट शेयर हासिल किया। ये लाभ नवंबर विधानसभा उपचुनाव में कम हो गए, जब भाजपा के उम्मीदवारों ने वे सभी चार सीटें भी खो दीं, जिन पर उन्होंने चुनाव लड़ा था और तीन में जमानत भी जब्त हो गई।
पंजाब में भाजपा का संगठनात्मक आधार पारंपरिक रूप से कम रहा है। 1997 से भाजपा ने सभी चुनाव शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन करके लड़े। अकाली दल ने 2020 में विवादास्पद कृषि कानूनों के कारण बीजेपी-नेतृत्व वाली एनडीए से खुद को बाहर कर लिया। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने SAD के साथ गठबंधन में दो सीटें जीती थीं। बीजेपी के संविधान के अनुसार, राज्य अध्यक्ष का चुनाव तभी हो सकता है जब संबंधित राज्य ने अपनी प्राथमिक सदस्यता के लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया हो और सक्रिय सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया हो। कोई भी व्यक्ति बीजेपी की प्राथमिक सदस्य बन सकता है, इसके लिए पार्टी की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरना आवश्यक है। एक बार प्राथमिक सदस्य पंजीकृत हो जाने के बाद, एक सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू होता है। एक सक्रिय बीजेपी सदस्य वह होता है, जिसने पार्टी में तीन वर्षों तक काम किया हो, 50 प्राथमिक सदस्यों को पंजीकृत किया हो और सदस्यता शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान किया हो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

मनप्रीत बादल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

चंडीगढ़ : बठिंडा में प्लॉट आवंटन घोटाले में पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत दे दी है। जिससे साफ हो गया के मनप्रीत बादल पर ग्रिफ्तारी की...
पंजाब

100 मीटर घेरे के अंदर धारा 144 लगाने के आदेश …आठवीं की परीक्षा संबंधी परीक्षा केंद्रों के किए जारी आदेश

7 अप्रैल से 28 अप्रैल तक बोर्ड की उक्त कक्षा की टर्म-2 ली जाएगी परीक्षा होशियारपुर, 28 मार्च: जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आठवीं टर्म-2 परीक्षा संबंधी...
article-image
पंजाब

अवैध रूप से स्टोन डस्ट लेकर जा रहा टिप्पर पर मामला दर्ज।

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर पुलिस ने अवैध रूप से स्टोन डस्ट लेकर जा रहे टिप्पर मालिक के विरुद्ध माइनिंग अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। माइनिंग अधिकारी होशियारपुर हरमिंदर पाल सिंह ने...
article-image
पंजाब

लेफ्टिनेंट का कमीशन प्राप्त करने वाले छात्र के लिए खालसा कॉलेज में एक विशेष सम्मान

माहिलपुर, 20 दिसंबर :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर के पुराने छात्र अर्शदीप सिंह ने एनडीए देहरादून से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद भारत सरकार से लेफ्टिनेंट का कमीशन प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!