पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट : पहाड़ों में फिर से मंडराया खतरा

by

चंडीगढ़ : दिल्ली-एनसीआर में जहां चिपचिपी गर्मी और उमस लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ों और पंजाब में भारी बारिश का खतरा फिर मंडराने लगा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देशभर के कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में  गर्मी और उमस 
राजधानी दिल्ली में मॉनसून की सक्रियता बेहद कम हो गई है। बीते दो दिनों से तेज धूप और बढ़ती नमी ने गर्मी को असहनीय बना दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और रातों में भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। दिल्लीवासियों को फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।

पंजाब में भारी बारिश का नया अलर्ट : पंजाब के लिए मौसम विभाग ने 12 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। खासकर फिरोज़पुर, मुक्तसर, फाजिल्का और पठानकोट जैसे जिलों में हालात अब भी चिंताजनक हैं। इन इलाकों में पहले से ही कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं और कई जगहों पर नावों से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। जलस्तर में हल्की गिरावट ज़रूर दर्ज की गई है, लेकिन बारिश का नया दौर खतरे को फिर से बढ़ा सकता है।

लैंड स्लाइडिंग का खतरा  हिमाचल व उत्तराखंड में फिर से बरकरार :  पहाड़ी राज्यों में भी मॉनसून पूरी तरह थमा नहीं है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है। मौसम विभाग ने चमोली, टिहरी, शिमला और किन्नौर जैसे जिलों में लैंडस्लाइड का अलर्ट जारी किया है। यात्रियों और स्थानीय लोगों को पहाड़ी मार्गों पर अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यूपी-बिहार बारिश :  उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम कुछ राहत भरा ज़रूर बना हुआ है, लेकिन बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। 11 से 13 सितंबर के बीच इन राज्यों में फिर से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बिहार के खगड़िया, मुंगेर, बांका, भागलपुर और उत्तर बिहार के अन्य जिलों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। इससे निचले इलाकों में जलजमाव और फसलों को नुकसान की आशंका है।

राजस्थान में गर्मी  जारी :  राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है। पश्चिमी जिलों- बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर में लू जैसी स्थिति बनने लगी है। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है। किसान वर्ग के लिए यह मौसम चिंता का कारण बनता जा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना : 12 दिसंबर को श्री सालासर धाम व श्री खाटू श्याम के लिए होशियारपुर से रवाना होगी श्रद्धालुओं की बस: ज्योति बाला मट्टू

होशियारपुर, 08 दिसंबर:   कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ संबंधी 12 दिसंबर को होशियारपुर से श्री सालासर व श्री खाटू श्याम के दर्शनों के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

74 लाख 55 हजार के बजट को स्वीकृति प्रदान : स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिया जाए जोर– उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के तहत रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 1 मार्च : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की बैठक का...
article-image
पंजाब

25 करोड़ रुपए के ऋण : एडीसी ने मैगा एग्रीकल्चर लोन कैंप में 250 किसानों को वितरित किए 25 करोड़ रुपए के ऋण

होशियारपुर, 21 सितंबर: पंजाब नेशनल बैंक(जिला लीड बैंक) की ओर से जिला स्तर का मैगा एग्रीकल्चर लोन कैंप सीट्रस अस्टेट भूंगा में लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह की ओर...
article-image
पंजाब

मिशन तंदरुस्त पंजाब: साफ़-सुथरा वातावरण और क्वालिटी खाद्य पदार्थ यकीनी बनाने के लिए सरकार वचनबद्ध: सुंदर शाम अरोड़ा

मुख्यमंत्री की तरफ से गढ़दीवाला में सीवरेज ट्रीटमेंट पलांट का नींव पत्थर, 3.14 करोड़ रुपए की लागत के साथ होगा मुकम्मल मिशन तंदरुस्त पंजाब की कामयाबी के साथ सेहतमंद पंजाब का स्वप्न होगा साकार...
Translate »
error: Content is protected !!