पंजाब में भारी बारिश…बाढ़ से हालत बदतर : 23 जिलों में 30 की मौत, 7 सितंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद, माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन

by

चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर से हुई भारी बारिश ने बाढ़ की स्थिति को और बदतर बना दिया है और राज्य 1988 के बाद से सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी ह।

बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं और विभिन्न स्थानों से 3.50 लाख से अधिक लोग मदद की तलाश में हैं। भारी बारिश के बाद रूपनगर और पटियाला जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया गया है, जबकि सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सात सितंबर तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। हिमालय से निकलने वाली सतलुज, व्यास और रावी नदियां तथा छोटी नदियां पहले से ही उफान पर हैं, जिससे शहर, गांव और कृषि भूमि जलमग्न हो गई है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पंजाब में बारिश से बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई है।

सुबह छह बजे भाखड़ा बांध का जलस्तर 1,677.84 फुट था, जबकि इसकी अधिकतम क्षमता 1,680 फुट है। बांध में 86,822 क्यूसेक पानी का प्रवाह हुआ, जबकि 65,042 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए बांध से पानी छोड़ने की मात्रा 65,000 क्यूसेक से बढ़ाकर 75,000 क्यूसेक की जा रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि नांगल के गांव जलमग्न हो सकते हैं। रूपनगर जिला प्रशासन ने भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने में वृद्धि के मद्देनजर सतलुज नदी के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

पार्टी ने बताया कि वह राज्य में जारी राहत कार्यों का जायजा लेंगे और प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे। मनीष सिसोदिया ने तरनतारन जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, जबकि आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने राहत कार्य के लिए अपने स्थानीय क्षेत्र विकास योजना कोष से 3.25 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सेना, सीमा सुरक्षा बल, पंजाब पुलिस और जिले के अधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान जारी है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले श्री आनंदपुर साहिब के निवासियों से सुरक्षित स्थानों या राहत शिविरों में जाने की अपील की।

उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके लिए सभी प्रबंध कर दिए गए हैं और पंजाब सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। इस बीच पटियाला जिला प्रशासन ने भी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के मद्देनजर राजपुरा उप-मंडल में घग्गर नदी के निकटवर्ती गांवों के लिए अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, अंबाला में टांगरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है और अंबाला तथा काला अंब में भारी बारिश के बाद पटियाला में भी इसके बढ़ने की आशंका है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बल्ह, सलवाहन तथा औट शिक्षा खंडों के स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव

मंडी 18 जनवरी। जिला दंडाधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने मंडी जिला के कुछ मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घने कोहरे के कारण जनहित व बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए...
article-image
पंजाब

पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका….दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी

हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने दिया इस्तीफा , पहली उम्मीदवार सूची में नाम नहीं आने से नाराजगी की चर्चा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने विभिन्न मंडियों में गेहूं खरीद का जायजा लिया – किसानों को मंडियों में नहीं आने देंगे कोई परेशानी- रौड़ी

गढ़शंकर, 26 अप्रैल: डिप्टी स्पीकर  पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा किया और गेहूं की खरीद का जायजा लिया। इस बीच उन्होंने रोड मजारा, पनाम, समुंद्ड़ा, गढ़शंकर,...
article-image
पंजाब

अपहरण और हत्या के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 9 साल बाद अब जांच के लिए एसआईटी गठित

अप्रवासी भारतीय पर दर्ज अपहरण और हत्या के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 9 साल बाद अब जांच के लिए एडीजीपी एएस राय की अध्यक्षता में एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!