पंजाब में र्टॉप 3 में छाईं लड़कियां – रिजल्ट में बेटियों ने दिखाया दम : हरसिरत कौर को पहला स्थान….मिले 500/500 अंक

by

चंडीगढ़।  पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजों आधिकारिक लिंक Pseb.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 2,65,388 छात्र शामिल हुए थे।
इसमें से 2,41,506 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसके परिणामस्वरूप इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91% रहा। इसके साथ ही बता दें कि इस बार तीनों टॉपर लड़कियां है। जी हां लड़कियों ने अपना दम दिखाया है और टॉप तीन में अपनी जगह बनाई है।

बरनाला की बेटी बनी टॉपर

जिला वाइज पास प्रतिशत में सबसे आगे अमृतसर है। जिले का पास प्रतिशत 96.29 फीसदी रहा। टॉप-3 की पहली पोजिशन में बरनाला की हरसीरत कौर हैं। हरसीरत को 500 में से 500 अंक मिल हैं, इसके साथ ही हरसीरत ने पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर फिरोज़पुर की मनवीर कौर है। मनवीर ने 500 में से 498 नंबर लिए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मानसा की अर्श हैं, जिन्हें 500 में से 498 नंबर मिले हैं।

लड़कियों का पासिंग प्रतिशत रहा लड़कों से ज्यादा : बता दें कि पंजाब बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम में इस साल कुल 141156 लड़कों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसमें से 124328 लड़कों ने परीक्षा पास कर ली। बात करें पासिंग प्रतिशत की तो कुल 88.08 प्रतिशत लड़के इस परीक्षा में पास हुए हैं। वहीं इस साल कुल 124229 लड़कियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसमें से 117175 लड़कियों ने परीक्षा पास कर ली है। इस साल लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 94.32 फीसदी रहा है।

इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल होने वाले कुल 2,65,388 छात्रों में से 2,41,506 छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसके परिणामस्वरूप कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.34% रहा। हाल के वर्षों की प्रवृत्ति को जारी रखते हुए, लड़कियों ने बोर्ड परिणामों में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर द्वारा बिभिन्न स्कूलों में आयोजित ‘धार्मिक और नैतिक परीक्षा-2025’ की लिखित परीक्षा में 351 विधार्थियों ने लिया हिस्सा

गढ़शंकर ।  सोशल वेलफेयर सोसायटी रजि. गढ़शंकर ने अलग-अलग स्कूलों में ‘धार्मिक और नैतिक परीक्षा-2025’ की लिखित परीक्षा करवाई, जिसका विषय छोटे साहिबज़ादे, बाबा ज़ोरावर सिंह, बाबा फ़तेह सिंह और माता गूजर कौर जी...
article-image
पंजाब

Sports Welfare Society’s 2nd

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 18 : Under the leadership of tournament organizer Satish Sangad, the Sports Welfare Society successfully held its Second Annual Badminton Tournament at Saffron City Colony. Players across various age groups...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में होगा विशाल कृत्रिम अंग वितरण शिविर, दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सोनालिका आईटीएल के सौजन्य से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब द्वारा दिव्यांग जनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक विशाल कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर आगामी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक की गोलियां मार माहिलपुर में हत्या करने का मामला : युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

गढ़शंकर, 29 मार्च : थाना माहिलपुर पुलिस ने गुरुवार की शाम बेकरी से सामान खरीदने आये युवक संदीप कुमार उर्फ सनी भारद्वाज (35) की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोप में मृतक की पत्नी...
Translate »
error: Content is protected !!