पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के कार्यक्रम में संघ नेता के पहुंचने पर हंगामा …दर्जनों छात्र हिरासत में

by

चंडीगढ़, 09 मार्च । पंजाब विश्वविद्यालय में सोमवार को श्री गुरू तेग बहादुर जी के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक के वरिष्ठ पदाधिकारी को बुलाए जाने पर हंगामा हो गया।

यहां छात्रों के एक गुट ने कार्यक्रम का विरोध करते हुए नारेबाजी की। कई घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने दर्जनों छात्रों को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया।

छात्र नेता सुखमण सिंह ने कहा कि 9 मार्च को उन्होंने विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, क्योंकि श्री गुरू तेग बहादुर जी पर पीयू प्रशासन ने प्रोग्राम रखा हुआ था, जिसका उनकी पार्टी विरोध कर रही थी। इससे पहले विवि प्रशासन से अपील की गई थी कि सिख इतिहास पर लेक्चर में आरएसएस पदाधिकारी को मुख्यातिथि न बनाया जाए। वाइस चांसलर को एक पत्र भी दिया था।

सुखमण ने कहा कि वीसी ने उस समय कहा कि हां सब कुछ ठीक है, लेकिन उसके बाद कार्यक्रम रद्द नहीं किया। सुखमण ने कहा कि यहां पुलिस को बुलाकर छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है। उनके करीब सो साथी हिरासत में लिए गए हैं। सुखमण ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी संगठन या पार्टी का प्रचार नहीं होना चाहिए। एबीवीपी की पंजाब यूनिवर्सिटी यूनिट के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि आरएसएस के उत्तर क्षेत्र प्रचारक प्रमुख बनवीर राणा यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। उन्होंने सिख गुरुओं के इतिहास और देश के लिए उनके बलिदान के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम का राजनीति से कोई संबंध नहीं था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आरोपी छात्रा और फौजी समेत 4 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

चंडीगढ़ं : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक केस में गिरफ्तार आरोपी छात्रा, फौजी संजीव सिंह, सन्नी मेहता और रंकज वर्मा को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इन चारों को आज...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब की नवनीत रंधाबा अमेरिका के कैलीर्फोनियां में विभिन्न तरह के उत्पीडऩ का शिकार महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गो के उत्थान के लिए निभा रही अहम भूमिका

समाज सेवा के चलते युनाईटेड स्टेट काग्रेस दुारा 2019 बोमेन आफ दा येयर से अवार्ड से की जा चुकी सम्मानित महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई तरह के चला रही प्रोग्राम तो बच्चों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोडिंग बिट्स : आईटी डोमेन्स में नया आयाम – जिसकी पीयूएसएसजीआरसी के छात्र आदर्श कुमार पांडे ने की स्थापना

होशियारपुर: स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रिजनल सेंटर (पीयूएसएसजीआरसी) होशियारपुर के छात्रों ने तकनीकी क्षेत्र में अपने अभिनव प्रयासों से नई उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें से एक उल्लेखनीय पहल Coding Bits है, जिसकी स्थापना संस्थान के...
Translate »
error: Content is protected !!