पंजाब यूनिवर्सिटी में लॉ कोर्स में 480 सीटों पर होंगे दाखिले : कब तक करें आवेदन और कब होगी प्रवेश परीक्षा

by

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी  में लॉ कोर्स के लिए 480 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 9 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल को होगी। आवेदन फार्म वेबसाइट [https://uglaw.puchd.ac.in](https://uglaw.puchd.ac.in) पर उपलब्ध है।

पीयू प्रवक्ता के अनुसार, ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है, जबकि फीस विवरण तथा फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। ई-एडमिट कार्ड 22 अप्रैल को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अपना फार्म पूरा नहीं कर पाए हैं लेकिन फीस जमा कर चुके हैं, वे 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 500 रुपये लेट फीस देकर अपना फॉर्म पूरा कर सकते हैं।

पीयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में कोई भी भौतिक सूचना नहीं भेजी जाएगी और सभी जानकारियां केवल वेबसाइट के माध्यम से ही उपलब्ध होंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

विदेशी नागरिकों और एनआरआई को छोड़कर पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज ( यूआइएलएस) में बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीकाॅम एलएलबी (ऑनर्स) के लिए 180-180 सीटें उपलब्ध हैं।

इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर लुधियाना और होशियारपुर स्थित स्वामी सर्वानंद गिरि रीजनल सेंटर में बीए एलएलबी (ऑनर्स) की 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पति पत्नी को चंबा में चिट्टा के साथ जिला पुलिस के एसआईयू सेल की टीम ने किया गिरफ्तार

एएम नाथ। चम्बा :  जिला पुलिस के एस.आई.यू सेल टीम ने चिट्टे की बड़ी खेप के साथ दंपति जोड़ा पकड़ने में कामियाबी हासिल की। जिला पुलिस के एस आई यू सेल ने नाकाबंदी के...
article-image
पंजाब

कत्ल कर लूट को दिया अंजाम, अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज : हाथ पांव बंधे हुए थे और मुँह में कपड़ा हुआ था ठूसा

 गढ़शंकर, 22 जून : थाना महिलपुर पुलिस ने मनप्रीत सिंह के बयान पर उसके पिता रशपाल सिंह का कत्ल कर लूट करने के आरोप में अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उड़नपरी सीमा को दी बधाई

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने चम्बा के गौरव को बढ़ाने वाली उड़नपरी सीमा को हार्दिक बधाई दी है। जिन्होंने कोलकाता में टाटा स्टील द्वारा आयोजित विश्व...
article-image
पंजाब , समाचार

खाद्य पदार्थों के लिए 14 सैंपल : सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे  

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने  कहा, जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 28 जुलाई: डिप्टी...
Translate »
error: Content is protected !!