पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड की डायरेक्टर सरिता शर्मा द्वारा गढ़शंकर में की विशेष मीटिंग

by
 गढ़शंकर ।  पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड की डायरेक्टर सरिता शर्मा द्वारा गढ़शंकर के लोगों को पीने वाले पानी और सीवरेज से संबंधित पेश आ रही मुश्किलों को हल करने के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस गढ़शंकर में शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में एक्सईएन आशीष कुमार के अलावा संबंधित विभाग के अफसरों द्वारा विशेष तौर पर शिरकत की गई।
मीटिंग में पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों और पार्षदों द्वारा
अपने वार्ड में पीने वाले पानी और सीवरेज से संबंधित समस्याओं के बारे में सरिता शर्मा को अवगत कराया। इस अवसर पर सरिता शर्मा ने अधिकारियों के साथ बातचीत के उपरांत उन्हें जल्द इस संबंधी काम शुरू करने के आदेश देते हुए कहा कि गढ़शंकर शहर में पीने वाले पानी और सीवरेज की समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पलान तरार कर लिया है और सरकार की मंजूरी के उपरांत जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा कर्जे माफी स्कीम के अंतर्गत 1200 के करीब लाभार्थियों के 42.41 करोड़ रुपए के कर्जे माफ किए गए : सूूद

केंद्र सैंट्रल सैक्टर स्कीम के अंतर्गत सब्सिडी में तीन गुना विस्तार करे: मोहन लाल सूूद पंजाब अनुसूचित जातियां भू विकास पर वित्त निगम के चेयरमैन द्वारा विजय सांपला के साथ मुलाकात पंजाब सरकार द्वारा...
article-image
पंजाब

विधायक राजा गिल ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

उड़मुड़ विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख सड़क, पुल एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति का लिया गया जायजा डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने तय समय सीमा में परियोजनाएं पूरी करने के अधिकारियों को दिए निर्देश...
article-image
पंजाब

रेलवे फाटक के पास एक शव मिला, खून से सने शव पर धारदार हथियार के गहरे घाव : युवक की बेरहमी से की गई हत्या

जालंधर । पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है। हालांकि पंजाब में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन फिर भी अराजक गतिविधियां नहीं रुक रही...
Translate »
error: Content is protected !!