पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने संस्थान के कार्यों को की सरहाना

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी ने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोड्डी से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उन्होंने संस्थान द्वारा चलाई जा रही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में बताया। जिसके बारे में जानकार डिप्टी स्पीकर ने कार्यों की प्रशंसा की। स्वामी जी ने बताया कि किस प्रकार भारतीय संस्कृति की देसी नस्ल को संस्थान की कामधेनु गौशाला संवर्धन एवं संरक्षण कर रही है। सभी गायों का चारा जैविक होता है। नूरमहल में श्री आशुतोष महाराज आयुर्वैदिक फार्मेसी की स्थापना की गई हैं जिसमें भारतीय आयुर्वेद ग्रंथों के अनुसार ही औषधियां बनाई जाती हैं। जैविक फलों का बाग भी लगाया गया हैं। जिसमें कई प्रकार के फल जैविक तरीके से उगाए जाते हैं। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि इस समय हमें ऑर्गेनिक की ओर बढ़ना चाहिए जो हमारे स्वास्थ्य की मांग हैं। संस्थान इस मांग को भली भांति पूरा कर रहा है। इस दौरान नूरमहल में 10 जुलाई को विशाल स्तर पर होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण भी डिप्टी स्पीकर को दिया गया। इस अवसर पर सुखदेव सिंह, मनमोहन, पवन उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली जरूरतें होंगी स्वच्छ ऊर्जा से पूरी

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 22 जून। प्रदेश में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों की...
article-image
पंजाब

15 हजार रिश्वत लेते पुलिस सब इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

संगरूर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज सीआईए में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। चौकसी ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त...
article-image
पंजाब

होशियारपुर जिले में आंधी तूफान के साथ बाधित हुई बिजली सप्लाई का जल्द होगी आपूर्ति बहाल-सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : तेज आंधी व बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति पर सख्त हुए सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल, दिए तत्काल बहाली के निर्देश पंजाब में पिछले दो-तीन दिनों से चली तेज आंधी और मूसलाधार...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री ने तथ्य जाने बिना लेटर लिखा : राज्यपाल

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से एसएसपी कुलदीप सिंह चहल का कार्यकाल पूरा होने से 10 महीने पहले अचानक उन्हें तुरंत प्रभाव से रिपेट्रिएट करने का खुलासा पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बीएल पुरोहित...
Translate »
error: Content is protected !!