पंजाब विधानसभा बजट सत्र का शेड्यूल जारी

by

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के आगामी बजट सत्र कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दें कि इस बार सत्र कई मायनों में खास रहने वाला है, क्योंकि राज्य के इतिहास में पहली बार बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा।

सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी। पहले दिन सदन की कार्यवाही दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद राज्यपाल के संबोधन से प्रारंभ होगी। 7 मार्च को अवकाश रहेगा, जबकि 8 मार्च (रविवार) को राज्य सरकार बजट पेश करेगी। संसदीय परंपराओं के लिहाज से यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की संभावना: राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए विशेष योजना की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने से जुड़ा ऐलान संभव है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बजट और अभिभाषण पर होगी विस्तृत चर्चा

9 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा और उस पर चर्चा होगी। इसके बाद 10 और 11 मार्च को बजट पर दो दिनों तक विस्तृत बहस की जाएगी। सदन में विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायकों को उनकी संख्या के अनुपात में बोलने का समय आवंटित किया जाएगा।

12 मार्च को गैर-सरकारी कार्य (नॉन-ऑफिशियल बिजनेस) के लिए दिन निर्धारित किया गया है, जिसमें निजी विधेयक और अन्य प्रस्तावों पर विचार होगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

अमेरिका में सड़क हादसे में होशियारपुर के 42 वर्षीय ब्यक्ति की मौत

होशियारपुर : पुलिस ने कहा कि इस सप्ताह इंडियानापोलिस में एक 42 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति की आमने-सामने की भीषण टक्कर में मौत हो गई। सुखविंदर सिंह की 13 अक्टूबर को एक अस्पताल में चोटों...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाईवे पर लेकर नहीं जा सकते ट्रैक्टर और ट्रॉली : प्रदर्शन कर रहे किसानों को हाई कोर्ट की नसीहत

चंडीगढ़  : प्रदर्शन कर रहे किसानों के मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान एचसी ने कहा कि हाईवे पर ट्रैक्टर और ट्रॉली लेकर नहीं जा...
article-image
पंजाब

*Seminar on “Life of Swami

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.21 :  *Pharmavision*, under the aegis of ABVP Hoshiarpur, organized a seminar on the topic **“Life of Swami Vivekananda”**. The event aimed to inspire students and professionals by highlighting the principles and teachings...
article-image
पंजाब

जोगा सिंह बठुल्ला के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त

गढ़शंकर । दोआबा साहित्य सभा दुआरा जोगा सिंह बठुल्ला के आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन भम्मियां ने कहा कि जोगा सिंह बठुल्ला जी की...
Translate »
error: Content is protected !!