पंजाब विधानसभा बजट सत्र -चौथा दिन : मंत्री लालचंद कटारूचक्क बोले- 7500 डिपो अलॉट करेंगे, बच्चों और मोबाइल के संबंध में चिंता जताई

by

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में बजट सत्र का चौथा दिन सवाल-जवाब और बजट पर चर्चा के बीच शुरू हुआ। प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा और जवाब में मंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।।  विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बच्चों और मोबाइल के संबंध में चिंता जताई और पूछा कि क्या सरकार किसी तरह की एडवाइजरी जारी कर सकती है। इस पर मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा और जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

इस दौरान मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने घोषणा की कि अगले दो महीनों में राज्य के लिए 7,500 नए डिपो आवंटित किए जाएंगे। वहीं, कांग्रेस विधायक सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया ने शिकायत की कि उनके क्षेत्र की 25 किलोमीटर लंबी सड़क छह साल से अधूरी है।

इस पर मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जवाब दिया कि सड़क निर्माण में हुई कुल देरी में से आधा समय कांग्रेस सरकार का था। उन्होंने बताया कि 70% कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और यह सड़क जून तक पूरी हो जाएगी।

प्रश्नकाल के बाद बजट और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। सत्र के पहले दिन से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनाव देखा गया। सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाषण के दौरान विपक्ष ने वॉकआउट किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों को कड़ी फटकार लगाई और अपनी सरकार के चार साल का लेखा-जोखा पेश किया।

सत्र के दौरान अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई :   विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी ने विधायकों के पीए के वेतन बढ़ाने की मांग की।  मुख्यमंत्री ने लुधियाना में दूसरी सबसे बड़ी TATA साइकिल वैली के उद्घाटन का ऐलान किया, जिसमें 3,200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने बिजली सब्सिडी का भी जिक्र किया और कहा कि अब 90% घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है।

वहीं, BJP विधायक जंगी लाल महाजन ने मुकेरियां में एक युवक के मामले को उठाया, जिसमें पुलिस द्वारा कथित रूप से नए केस बनाए जाने का आरोप है। अकाली दल के विधायक मनप्रीत अयाली ने भी अमृतपाल सिंह पर लगाए गए केस और उनकी संसद में भागीदारी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से सिख समुदाय में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। बजट सत्र की कार्यवाही पूरे दिन चलने की संभावना है और विपक्ष एवं सत्ता पक्ष के बीच बहस जारी रहने की उम्मीद है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सचदेवा स्टॉक्स डायमंड ऑफ नॉलेज सीजन-4 की शुरुआत करते हुए फॉर्म किया जारीजारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बल बल सेवा सोसायटी द्वारा सचदेवा स्टॉक्स डायमंड ऑफ नॉलेज सीजन-4 की शुरुआत करते हुए फॉर्म जारी किया गया। इस प्रतियोगिता के भरे हुए फॉर्म 31 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डेरा सचखंड बल्लां लोगों की श्रद्धा का केंद्र : खन्ना कहा, डेरा मुखी संत निरंजन दास अध्यात्म से जोड़ने के साथ साथ कर रहे जनकल्याण

होशियारपुर, 6 फरवरी : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां लोगों की श्रद्धा का केंद्र है जहाँ डेरा मुखी संत निरंजन दास जी लोगों को न केवल अध्यात्म से...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार ने आपदा राहत के तौर पर दिए 189 करोड़ : 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों को 5,858.60 करोड़ रुपये किए जारी

शिमला। हिमाचल में आर्थिक संकट के बीच केंद्र सरकार ने प्रदेश को बड़ी राहत दी है। गृह मंत्रालय ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से केंद्रीय हिस्से के रूप में हिमाचल प्रदेश के लिए...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने किया गांव लांडरां के सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल में बने नए कमरे का उदघाटन

सांसद ने दी थी संसदीय कोटे से 5 लाख रूपए की ग्रांट मोहाली, 8 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गांव लांडरां स्थित सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!