पंजाब विधानसभा में महत्वपूर्ण विधेयक पारित, सीआईएसएफ हटाने का प्रस्ताव भी शामिल

by

चंडीगढ़- पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। सरकार ने डैमों की सुरक्षा से सीआईएसएफ को हटाने के लिए पांच विधेयक पेश किए, जिसमें बीबीएमबी से सीआईएसएफ हटाने का प्रस्ताव भी शामिल था।

इसके अलावा, धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी से संबंधित एक महत्वपूर्ण विधेयक भी सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया। विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह सिंधवां ने बताया कि सत्र का समय बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया गया है।

सीआईएसएफ हटाने का प्रस्ताव

बीबीएमबी से सीआईएसएफ हटाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
पंजाब विधानसभा में बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) में सीआईएसएफ की तैनाती न करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। अब पंजाब सरकार इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष मामला उठाएगी और सीआईएसएफ की तैनाती का निर्णय वापस लेने की मांग करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में कहा कि पंजाब पुलिस पूरी तरह सक्षम है और डैमों की सुरक्षा स्वयं कर सकती है।

विपक्ष पर सीएम का हमला

बाजवा जी चेयर पर स्प्रिंग लगी है, आप एकदम खड़े हो जाते हैं
मुख्यमंत्री मान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “हम जितना समय है, इस तरह आपको तंग करेंगे। लोगों से वोट डालकर हटवा दो। दिल्ली में हमारी सरकार दस साल रही है, वहां पर इनकी जीरो है। न्यू दिल्ली में ही इनके नेताओं के बड़े-बड़े घर हैं, लेकिन अब वहां के माली भी इन्हें वोट नहीं डालते।” उन्होंने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपको पूरा टाइम मिलेगा।

पशु क्रूरता संशोधन विधेयक पारित

पशु क्रूरता संशोधन बिल पास
पंजाब विधानसभा में पशु क्रूरता संशोधन विधेयक सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने संत राम उदासी की रचना की कुछ पंक्तियां पढ़कर सुनाईं। उन्होंने कहा कि विदेशों में जानवरों के महंगे ऑपरेशन कराए जाते हैं। इस विधेयक के पारित होने से पंजाब में बैलों के खेल आसानी से आयोजित हो सकेंगे।

पंजाब दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान संशोधन विधेयक 2025

पंजाब दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान संशोधन विधेयक 2025 बिल पारित
पंजाब विधानसभा में पंजाब दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान संशोधन विधेयक 2025 और पंजाब श्रम कल्याण निधि संशोधन विधेयक 2025 को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इन विधेयकों का उद्देश्य श्रमिकों और व्यापारियों के हितों की सुरक्षा करना है।

पानी के महत्व पर सीएम की टिप्पणी…जिनके घरों में सोने की टूटिया, उन्हें पानी का महत्व क्या पता
सीएम मान ने कहा कि जिनके खेतों में नहरे खत्म हो गई हैं, उन्हें पानी के महत्व का क्या पता है। उन्होंने कहा कि लोग चंद्रयान की बातें करते हैं, लेकिन सीवरेज के ढक्कन पूरे नहीं हो रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढशंकर में अवैध माईनिंग को रोकने के लिए एसडीएम गढ़शंकर ने बिभिन्न बिभागों के अधिकारियों दिए निर्देश : बाढ़ के बाद बिमारियां फैलने की अशंका के चलते एसडीएम ने सिवल अस्पताल में सेहत विभाग की तैयारियों का लिया जायजा

गढ़शंकर : गढ़शंकर उपमंडल में अवैध माईनिंग को रोकने के लिए एसडीएम गढ़शंकर की अध्यक्षता में बिभिन्न बिभागों के अधिकारियों की बैठक हुई और एसडीएम ने बाढ़ के बाद बिमारियों फैलने की अशंका के...
article-image
पंजाब

दलविंदर सिंह परमार के प्रयासों से 213 मरीजों ने ली दवाई : सुखजीत सिंह ड्रोली

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दलविंदर सिंह परमार, एक प्रमुख व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता, मायो पट्टी गांव में जन्मे, ब्रिटेन से मानवता की सेवा को सच्ची सेवा मानते हुए शहीद बाबा खेम सिंह जी चैरिटेबल डिस्पेंसरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, उसकी बेटी को मरा समझ खाई में फेंका, जानिए क्या है ‘रोंगटे’ खड़े कर देने वाली पूरी घटना

करणपुर घाटी में युवती का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई. आरोपियों ने युवती की हत्या कर शव खाई मे फेंक दिया. आरोपियों ने मृतक महिला की बेटी से भी मारपीट...
article-image
पंजाब

स्कूल और शिक्षक पंजाब की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम में पहली पंक्ति का सुरक्षा कवच होंगे : हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ चल रही अपनी सबसे बड़ी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने अब इस...
Translate »
error: Content is protected !!