पंजाब विधानसभा में समरसता की भावना की हत्या, राजनीतिक दल जिम्मेदार : तलवाड़

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब विधानसभा में पेश किए गए विधेयक “पंजाब पवित्र धार्मिक ग्रंथों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम अधिनियम, 2025” को लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता संजीव तलवाड़ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में गुरु रविदास जी की मूर्ति व पवित्र ग्रंथ ‘अमृतवाणी’, भगवान वाल्मीकि जी, संत कबीर जी और संत नाभा दास जी की मूर्तियों की बेअदबी पर सज़ा का कोई प्रावधान न रखना, ना केवल गुरुजनों द्वारा दी गई समरसता की शिक्षा की हत्या है, बल्कि यह दलित समाज के प्रति नफरत भरी मानसिकता को भी उजागर करता है।

तलवाड़ ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की दलित-विरोधी सोच मार्च 2022 में ही सामने आ गई थी, जब मुख्यमंत्री बनने से पहले अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि अगर पंजाब में उनकी सरकार बनी तो उपमुख्यमंत्री किसी दलित समाज के व्यक्ति को बनाया जाएगा। लेकिन सरकार बनने के बाद यह वादा पूरा नहीं किया गया। साढ़े तीन साल बीत चुके हैं, फिर भी आज तक कोई दलित उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा के भीतर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने इस विधेयक की तमाम कमियों के बावजूद इसका समर्थन किया, जिससे यह साबित होता है कि उनकी सोच भी पंजाब और दलित विरोधी है। उन्होंने कहा कि दलितों के नाम पर वोट मांगने वाले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस विधेयक की इस बड़ी खामी को उजागर न करके समरसता के खिलाफ अपनी मानसिकता का प्रमाण दिया है।

तलवाड़ ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और उनकी पूरी कैबिनेट, साथ ही अन्य उपस्थित प्रतिनिधि, सभी दलित-विरोधी मानसिकता रखते हैं। यही कारण है कि जब “पंजाब पवित्र धार्मिक ग्रंथों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम अधिनियम 2025” पेश किया गया, तब उसमें रविदासिया समाज, वाल्मीकि समाज, कबीर पंथ और महाशा समुदाय के भगवानों और संतों की बेअदबी पर सज़ा का कोई प्रावधान नहीं रखा गया।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पंजाब सरकार समरसता के नाम पर प्रदेश के आपसी भाईचारे को तोड़ने की कोशिश करेगी, तो इसके परिणाम बहुत ही गंभीर होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारतीय जनगणना 2026-28 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत एन्यूमरेटरों और सुपरवाइजरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

जनगणना के आंकड़ों का सटीक संकलन सुनिश्चित करें अधिकारी एवं कर्मचारी: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन होशियारपुर, 15 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि भारतीय जनगणना 2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) को...
article-image
पंजाब

Full dress rehearsal of district

Deputy Commissioner Komal Mittal will hoist the tricolor on district level Independence Day Hoshiarpur/ August 13/Daljeet Ajnoha Deputy Commissioner Hoshiarpur Komal Mittal will hoist the national flag during the district level function to be...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी के निरंतर प्रयासों से डड्डू माजरा डंप पर केंद्र की कार्रवाई हुई तेज

वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना को मंज़ूरी मिली, चंडीगढ़ के सबसे बड़े कचरा डंप की बायो-रिमेडिएशन का रास्ता साफ नई दिल्ली/चंडीगढ़, 16 फ़रवरी: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज कहा है कि डड्डू माजरा कचरा डंप...
article-image
पंजाब

कांग्रेस से बाहर का रास्ता पूर्व विधायक हरचंद कौर को : संगरूर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने झोंकी ताकत

चंडीगढ़ : संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंकना शुरु कर दिया है। कांग्रेस ने यहां से दलवीर गोल्डी को टिकट दी है। वह सीएम भगवंत मान से...
Translate »
error: Content is protected !!