पंजाब विधानसभा में समरसता की भावना की हत्या, राजनीतिक दल जिम्मेदार : तलवाड़

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब विधानसभा में पेश किए गए विधेयक “पंजाब पवित्र धार्मिक ग्रंथों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम अधिनियम, 2025” को लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता संजीव तलवाड़ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में गुरु रविदास जी की मूर्ति व पवित्र ग्रंथ ‘अमृतवाणी’, भगवान वाल्मीकि जी, संत कबीर जी और संत नाभा दास जी की मूर्तियों की बेअदबी पर सज़ा का कोई प्रावधान न रखना, ना केवल गुरुजनों द्वारा दी गई समरसता की शिक्षा की हत्या है, बल्कि यह दलित समाज के प्रति नफरत भरी मानसिकता को भी उजागर करता है।

तलवाड़ ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की दलित-विरोधी सोच मार्च 2022 में ही सामने आ गई थी, जब मुख्यमंत्री बनने से पहले अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि अगर पंजाब में उनकी सरकार बनी तो उपमुख्यमंत्री किसी दलित समाज के व्यक्ति को बनाया जाएगा। लेकिन सरकार बनने के बाद यह वादा पूरा नहीं किया गया। साढ़े तीन साल बीत चुके हैं, फिर भी आज तक कोई दलित उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा के भीतर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने इस विधेयक की तमाम कमियों के बावजूद इसका समर्थन किया, जिससे यह साबित होता है कि उनकी सोच भी पंजाब और दलित विरोधी है। उन्होंने कहा कि दलितों के नाम पर वोट मांगने वाले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस विधेयक की इस बड़ी खामी को उजागर न करके समरसता के खिलाफ अपनी मानसिकता का प्रमाण दिया है।

तलवाड़ ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और उनकी पूरी कैबिनेट, साथ ही अन्य उपस्थित प्रतिनिधि, सभी दलित-विरोधी मानसिकता रखते हैं। यही कारण है कि जब “पंजाब पवित्र धार्मिक ग्रंथों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम अधिनियम 2025” पेश किया गया, तब उसमें रविदासिया समाज, वाल्मीकि समाज, कबीर पंथ और महाशा समुदाय के भगवानों और संतों की बेअदबी पर सज़ा का कोई प्रावधान नहीं रखा गया।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पंजाब सरकार समरसता के नाम पर प्रदेश के आपसी भाईचारे को तोड़ने की कोशिश करेगी, तो इसके परिणाम बहुत ही गंभीर होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान का सरकारी पोस्टर फाड़ने के आरोप में कुलदीप सिंह पर FIR दर्ज

फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर मुख्यमंत्री को दी चुनौती, नशे की बिक्री को लेकर पुलिस-प्रशासन पर उठाए सवाल; परविंदर झोटा का भी किया जिक्र लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का सरकारी पोस्टर फाड़ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू करने वाला पंजाब पहला राज्य : केजरीवाल

मोहाली : आम आदमी पार्टी की सरकार के अधीन पंजाब अब देश का पहला राज्य बन गया है जिसने महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली और मुफ्त बस यात्रा की...
article-image
पंजाब

गांवों रुड़की खास और गढ़ी मट्टो के विकास हेतु 3-3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान : सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं

गढ़शंकर : 10 जून: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों रुड़की खास और गढ़ी जट्टा (मट्टो) में जनसभाओं को संबोधित किया...
article-image
पंजाब , हरियाणा

29 फरवरी तक अपना दिल्ली कूच स्थगित करने का सयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनितिक ) का फैसला : हम सभी दुखी हैं, हमने अपने युवा किसान शुभकरण सिंह को खोया – बीजेपी मंत्री अनिल विज पर एफआईआर की मांग

शंबू बॉर्डर : सयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनितिक ) ने 29 फरवरी तक अपना दिल्ली कूच स्थगित करने का फैसला किया है। किसान संगठन के नेता सरबन सिंह पंधेर ने खनौरी सीमा पर मीडिया...
Translate »
error: Content is protected !!