पंजाब सरकार ओवरसीज़ पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम शुरू करे: डा. राज कुमार चब्बेवाल ने की मुख्यमंत्री से अपील

by

सुंदर शाम अरोड़ा, पवन कुमार आदिया, सुरिन्दर कुमार शिन्दा, डिप्टी कमिश्नर समेत प्रख्यात शख़्सियतों की तरफ से संविधान निर्माता डा. बी.आर. अम्बेडकर को श्रद्धा के फूल भेट
मुख्यमंत्री की तरफ से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए ओवरसीज़ पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम शुरू करने का आश्वासन
ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में ऑनलाइन मनाया गया डा.बी.आर.अम्बेडकर जी का 130वां जन्म दिवस

होशियारपुर : एम.एल.ए. डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह से अपील की है कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को विदेशों में ऊँची शिक्षा हासिल करने के मौके प्रदान करवाने के मकसद के साथ पंजाब सरकार की तरफ से ओवरसीज़ पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम शुरू की जाये जिससे ये विद्यार्थी अलग-अलग मुल्कों में पढ़ाई पूरी करने के बाद लौटकर देश की सेवा में अपना कीमती योगदान डाल सकें।

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी के 130वें जन्म दिवस को राज्य भर में मनाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से करवाए ऑनलाइन प्रोगराम दौरान स्थानीय ज़िला प्रशासकीय कांपलैक्स से इस समारोह में शिरकत करते हुए डा. राज कुमार चब्बेवाल ने अपने धन्यवादी भाषण दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह से अपील की कि डा. बी.आर. अम्बेडकर जी के नाम पर ओवरसीज़ पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम शुरू की जाये। उन्होंने कहा कि डा. बी.आर. अम्बेडकर जी को भी तत्कालीन महाराजा बड़ोदा की तरफ से विदेश पढ़ने भेजा गया था जिन्होंने विदेशी यूनिवर्सिटियों में ऊच्च शिक्षा हासिल की और बाद में उनकी दूरदर्शिता और काबलीयत की पूरे विश्व में प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से ओवरसीज़ पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम शरू करने के साथ अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों का भविष्य और रोशन होगा, साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से इस अहम कार्य को निजी रूचि के साथ शुरू करवाना चाहिए जोकि डॉ. अम्बेडकर जी को वास्तविक श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि पहले पड़ाव में चाहे यह स्कीम 10 विद्यार्थियों के लिए ही शुरू की जाये जिनकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जा सकती है।

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी के नाम पर पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए एम.एल.ए. डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से अपने स्तर पर यह स्कीम शुरू करने के साथ ही लाखों विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल हुआ है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तरफ से पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप बंद करने की निंदा करते हुए डॉ. राज कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से अपनी स्कीम शुरू करने से सिर्फ़ राज्य के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों का ही फ़ायदा नहीं हुआ बल्कि इस उपरांत केंद्र को पुनः 60:40 के अनुपात के साथ यह स्कीम शुरू करनी पड़ी जिसके साथ पूरे देश के विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है। उन्होंने कहा कि डा. भीम राव अम्बेडकर जी की तरफ से दिया गया सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक बराबरी का संदेश पूरी सटीकता से लागू करने के लिए हम सभी को सहृदय यत्न करने चाहिएं जोकि उन्हें सच्ची श्रद्धाँजलि होगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने भरोसा दिया कि ओवरसीज़ स्कालरशिप स्कीम शुरू करने से सम्बन्धित पंजाब सरकार पूरी गंभीरता के साथ विचार करेगी।

उद्योग व वाणिज्य कर मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने इस मौके डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी की तस्वीर के समक्ष श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए कहा कि डा. अम्बेडकर अपने -आप में एक संस्था थे जिन्होंने अपना सारा जीवन लोगों की सेवा में लगाते हुए मानवीय अधिकारों की ज़ोरदार वकालत की। हल्का शामचुरासी से विधायक पवन कुमार आदिया ने डा. अम्बेडकर जी को श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए कहा कि वह गरीबों और सामाजिक बराबरी के लिए लड़ रहे लोगों के लिए मसीहा थे जिन्होंने गरीबों के जीवन स्तर को संवारने और ऊंचा उठाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। इस मौके अन्यों के अलावा मेयर सुरिन्दर कुमार शिन्दा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, ज़िला कांग्रेस प्रधान डा. कुलदीप नन्दा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल आदि ने भी डा. अम्बेडकर जी की तस्वीर पर श्रद्धा के फूल भेंट किये।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाइक चोरी करने पर दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 26 नवंबर : थाना माहिलपुर पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जसकरण सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गणेशपुर ने बयान दिया है कि...
article-image
पंजाब

472.50 करोड़ रुपए कमा कर पंजाब सरकार ने बनाया रिकॉर्ड राजस्व : चेतन जोड़माजरा

चंडीगढ़ : पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री चेतन सिंह जौरमाजरा ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने ऐतिहासिक रूप से सस्ती दरों पर रेत और बजरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में कांग्रेस के 2 दफ्तरों को खाली करने का मिला नोटिस : पार्टी ने लगाया दबाव बनाने का आरोप

दिल्ली में कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी होने वाली है। कांग्रेस को दो ऑफिसों को खाली करने का नोटिस मिला है। कांग्रेस के पुराने ऑफिस यानी 24 अकबर रोड और यूथ कांग्रेस के...
article-image
पंजाब

ADC reviews development works, directs

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /July 29 — Acting on Deputy Commissioner Ashika Jain’s instructions, Additional Deputy Commissioner (Development) Dr. Nidhi Kumud Bambah today reviewed ongoing development works across the district and urged officers to expedite work...
Translate »
error: Content is protected !!