पंजाब सरकार का कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान.

by

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाले पंजाब मंत्रिमंडल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 2 कर्मचारियों को कार्यकाल की सुरक्षा प्रदान करने को हरी झंडी दे दी है। मंत्रिमंडल ने 5 दिसंबर, 2016 को तत्कालीन मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णय की समीक्षा करते हुए ग्रामीण व्यवसायमुखी प्रशिक्षण संस्था, बादल के लिए सृजित 37 स्थायी पदों के विरुद्ध काम कर रहे 22 व्यक्तियों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने को मंजूरी दी है।

वित्त विभाग और पर्सनल विभाग की सलाह अनुसार यह कदम विभाग/सरकार को लंबे समय से चली आ रही कानूनी जटिलताओं से राहत दिलाएगा और संस्था में काम कर रहे इन 22 कर्मचारियों का भविष्य भी सुरक्षित करेगा।

पंजाब राज्य विकास कर अधिनियम-2018 में संशोधन कर ओ.टी.एस. योजना शुरू करने की मंजूरी
मंत्रिमंडल ने पंजाब राज्य विकास कर अधिनियम-2018 में संशोधन करने और पंजाब जीएसटी अधिनियम में ‘वेतन’ शब्द को पुनर्परिभाषित करके कर के आधार को व्यापक बनाकर वन टाइम सेटलमेंट (ओ.टी.एस.) योजना शुरू करने को भी मंजूरी दी।

करदाता एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं, जिससे अनुपालन सरल होगा और वसूली प्रक्रिया में सुधार किया जा सकेगा। धारा-11ए, नई धारा 11बी, 11सी और 11डी जोड़कर बकाया निपटाने के लिए ओ.टी.एस. को भी मंजूरी दी गई है ताकि मृत्यु, कंपनी के विघटन या परिसमापन और अन्य मामलों में कर देनदारी का समाधान हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ठेकेदार कुलभूषण शोरी के नेतृत्व में लंगर समिति ने डीएसपी नरिंदर सिंह औजला से मुलाकात की

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा क्षेत्र की संगत के सहयोग से श्री अमरनाथ की यात्रा सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने वाली संगत तथा सामान्य लोगों के लिए लगाया...
article-image
पंजाब

सड़ोआ में सहजपाल गोत्र का सतियों का मेला 30 मार्च को

गढ़शंकर : सहजपाल सतियों का मेला 30 मार्च को कस्बा सड़ोआ में करवाया जा रहा है। अश्वनी सहजपाल ने बताया कि सड़ोआ के कुलपुर रोड पर राधा स्वामी सत्संग घर के समीप सती माता...
article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा

पिस्टल से 4 से 5 गोलियां दागी : महिलाओं पर नोट उड़ा रहे थे, परिजनों ने रोका , अज्ञात युवकों ने कर दी फायरिंग

जीरकपुर : जीरकपुर के एक निजी होटल में रविवार देर रात पूल पार्टी के दौरान अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो लोग घायल हो गए हैं। जिनमेएक का जीएमसीएच-32 में इलाज...
article-image
पंजाब

ट्रूडो पर बरसे कैप्टन अमरिंदर सिंह : कनाडा पर आतंकवाद में शामिल व्यक्तियों को राजनीतिक शरण देने का लगाया आरोप

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत पर लगाए गए निराधार आरोपों की कड़ी निंदा करते हुए कनाडा पर आतंकवाद में शामिल व्यक्तियों को...
Translate »
error: Content is protected !!