पंजाब सरकार की अनदेखी : नगर निगम के वार्ड नंबर 8 में पानी की टंकी बना सफ़ेद हाथी, जनता के अधिकारों का घोर हनन : खन्ना 

by
खन्ना ने आगामी गर्मियों के मौसम में इस टंकी को जनता की सुविधा के लिए शुरू करवाने हेतु मामला उठाया मानवाधिकार आयोग के समक्ष
होशियारपुर 15 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब की आप सरकार की अनदेखी के कारण नगर निगम के वार्ड नंबर 8 में स्थित दशमेश पार्क में लाखों रुपये की लागत से बानी पानी की टंकी के बंद पड़े होने के मामले को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया है।
खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामले सम्बन्धी सोशल मीडिया के द्वारा जानकारी प्राप्त होने पर खन्ना ने तुरंत इस मामले का संज्ञान लेते हुए इस सम्बन्ध में आयोग को पत्र लिखा। खन्ना ने आयोग को बताया कि गर्मियों के मौसम में पीने के पानी की भरी किल्लत होती है। ऐसे में जनता के पैसे से बानी हुई टंकी के होते हुए जनता को पानी की समस्या से जूझना पड़े तो ये पंजाब सरकार द्वारा जनता के मानवाधिकारों का सीधे तौर पर हनन है। आने वाले गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए खन्ना ने अपने पत्र में आयोग से मांग की है कि सफ़ेद हाथी बन चुकी इस पानी की टंकी को जल्द जनता की सुविधा के लिए शुरू करवाया जाए ताकि आने वाले गर्मी के मौसम में लोगों को पानी कि किल्लत न हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2.27 करोड़ रुपए ठगे : 11 दिनों तक रखा रिटायर अफसर को डिजिटल अरेस्ट

रांची  : साइबर क्रिमिनल के एक गैंग ने रांची में रहने वाले कोयला कंपनी के एक रिटायर अफसर को 11 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 2.27 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जेल...
article-image
पंजाब

सेवा केंद्र कर्मचारी संघ पंजाब ने सरकार को चेतावनी दी — मांगे नहीं मानीं तो 10 जुलाई से फिर शुरू होगा संघर्ष

होशियारपुर/मोहाली/दलजीत अजनोहा : सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक हुई, जिसमें पंजाब एआईटीयूसी (AITUC) के महासचिव श्री निर्मल सिंह धालीवाल और उप-प्रधान श्री विनोद चुग ने विशेष...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने लिखा केंद्रीय मंत्री को पत्र : भारतीय किसान मोर्चा पंजाब की चिंताओं को किया सांझा

रोपड़ :16 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर पंजाब के भारतीय किसान मोर्चा की ओर से हाईवेज के...
article-image
पंजाब

दसूहा पुलिस की ओर से चलाए गए सर्च आप्रेशन में 22 हजार लीटर लाहन व 80 लीटर अवैध शराब बरामद

आरोपियों के खिलाफ थाना दसूहा में आबकारी एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया मामला होशियारपुर, 15 फरवरी: एस.एस.पी. श्री ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा चुनाव-2022 के मद्देनजर...
Translate »
error: Content is protected !!