पंजाब सरकार की ओर से करवाए गए प्रदेश स्तरीय समागम के दौरान मंत्री व अन्य शख्सियतें संगत सहित श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान में हुई नतमस्तक

by

85 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल, 1.74 करोड़ रुपए की लागत से रिटेनिंग वाल, दो लिंक सडक़ों के लिए 46 लाख व गांव के स्टेडियम के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा

श्री खुरालगढ़ साहिब  : पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी के 644वें प्रकाश पर्व पर करवाए गए प्रदेश स्तरीय समागम के दौरान सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रहे प्रोजैक्टों को संपन्न करने के लिए सरकार की ओर से जल्द ही जरुरी फंड जारी किए जा रहे हैं।
तप स्थान, श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान में नतमस्तक होने के बाद संगतों में शामिल होते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से श्री खुरालगढ़ साहिब के बड़े प्रोजैक्ट को मुकम्मल करने के लिए समय निर्धारित किया गया है व यह प्रोजैक्ट तय समय में मुकम्मल होगा जो कि कोरोना महामारी के कारण थोड़ा विलंबित हो गया था। श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान में पानी की समस्या के स्थायी हल के लिए अरुणा चौधरी ने घोषणा की कि पंजाब सरकार की ओर से गुरुद्वारा साहिब में 85 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल लगाया जाएगा जो कि संगत की सुविधा के लिए २४ङ्ग७ पानी की सप्लाई यकीनी बनाएगा।
अरुणा चौधरी ने कहा कि इलाके की जरुरतों को पूरी करने, समस्याओं के तुरंत निपटारे व प्रोजैक्टों को जल्द से जल्द मुकम्मल करवाना पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी की चरणछोह इस ऐतिहासिक क्षेत्र के लिए एक विनम्र प्रयास है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महान गुरुओं, संतों व महापुरुषों की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार व उनकी उपयुक्त यादगारों के लिए वचनबद्ध है, जो कि समूची मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं।
सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जल्द ही 1.74 करोड़ रुपए जारी कर गुरुद्वारा साहिब के चारों ओर रिटेनिंग वाल बनाई जाएगी । उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक स्थान पर श्री गुरु रविदास जी ने 4 वर्ष 2 माह 11 दिन रह कर तप किया था जहां पंजाब सरकार की ओर से लिंक सडक़ों के लिए 46 लाख रुपए जारी किए जा रहे हैं क्योंकि इन सडक़ों को चौड़ा व मजबूत करने के लिए मंडी बोर्ड की ओर से तकनीकी पहलुओं को अमली जामा पहनाया जा चुका है।
पंजाब सरकार की ओर से श्री खुरालगढ़ साहिब में बनाई जा रही मीनार-ए-बेगमपुरा प्रोजैक्ट के बारे में अरुणा चौधरी ने कहा कि कुल 103 करोड़ रुपए की लागत से इस प्रोजैक्ट पर करीब 58 करोड़ रुपए खर्चे जा चुके हैं व बकाया 45 करोड़ रुपए 31 मार्च के बाद जारी कर दिए जाएंगे ताकि यह प्रोजैक्ट जल्द मुकम्मल किया जा सके। पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी की ओर से रखी मांग को मंजूर करते हुए अरुणा चौधरी ने गांव के स्टेडियम के लिए अपनी अख्तियारी फंड में से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल के विधायक डा. राज कुमार ने संगतों को श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरु जी ने हमेशा मानवता, सामाजिक समरसता व मानववादी विचारधाराओं की शिक्षा देते हुए भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान के प्रबंधकों को भरोसा दिलाया कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से इलाके के प्रोजैक्टों को जल्द ही संपन्न किया जा रहा है।
पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने भी संगत को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से इस इलाके में सर्वांगीण विकास करवाया गया।
इस दौरान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान की प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई केवल सिंह चाकर ने प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए पंजाब सरकार की ओर से गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रदेश स्तरीय समागम करवाने के लिए धन्यवाद करते हुए आई शख्सियतों का स्वागत किया। कमेटी के चेयरमैन डा. कुलवरण सिंह ने आई शख्सियतों व पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।
अरुणा चौधरी, विधायक डा. राज कुमार चब्बेवाल व अन्य शख्सियतों संगत सहित गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुई। कमेटी की ओर से सामाजिक सुरक्षा मंत्री, डा. चब्बेवाल, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी लव कुमार गोल्डी, कांग्रेस की प्रवक्ता निमिशा मेहता, एडवोकेट पंकज कृपाल, महिंदर सिंह मल्ल, पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवालराठां, डिप्टी कमिश्नर डा. शेना अग्रवाल, एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल व अन्य शख्सियतों को सिरोपा व सम्मान चिन्ह भेंट किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिस इंडिया लिमिटेड में भरें जाएंगे 150 पद

ऊना: 22 जुलाई: मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा पुरूष वर्ग में सुरक्षा कर्मियों और सुपरवाईज़र के 150 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि ये...
article-image
पंजाब

Vardhman Thread Yard Observes World

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /May 30 : Under the direction of the Deputy Commissioner of Hoshiarpur, the District De-Addiction and Rehabilitation Centre, Mohalla Fatehgarh, observed World No Tobacco Day at Vardhman Thread Yard, Hoshiarpur. Dr. Jasleen...
article-image
पंजाब

बाबा साहिब के प्री-निर्वाण दिवस पर डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर। पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जै किशन सिंह रौड़ी की अगुवाई में बाबा साहिब डा. भीमराव अंबदेकर जी को प्री-निर्वाण दिवस उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाबा साहिब द्वारा भारतीय सविधान बनाने के...
article-image
पंजाब

ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया: आशिका जैन

31 निजी स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं और जागरूक नागरिकों के सहयोग से चला अभियान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित होशियारपुर, 3 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर जिला...
Translate »
error: Content is protected !!