पंजाब सरकार की ओर से स्पोर्टस विंगों में दाखिल होने वाले खिलाडिय़ों के ट्रायल 11 व 12 फरवरी को : रुपेश कुमार

by

2021-22 सत्र के लिए स्पोर्टस विंग स्कूलों के लिए खिलाडिय़ों के तीन स्थानों पर होंगे ट्रायल: जिला खेल अधिकारी
होशियारपुर, 08 फरवरी:
पंजाब सरकार की ओर से स्पोट्र्स विंग( डे-स्कालर) स्कूलों में खिलाडिय़ों को दाखिल करने के लिए गए निर्णय मुताबिक जिला होशियारपुर में खिलाडिय़ों के ट्रायल 11 व 12 फरवरी को तीन स्थानों पर लिए जाएंगे।
जिला खेल अधिकारी रुपेश कुमार ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि लडक़े व लड़कियों के अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग के ट्रायल होंगे, जिनमें एथलेटिक्स, बास्केटबाल, हैंडबाल, हाकी, वालीबाल के ट्रायल स्थानीय लाजवंति मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में होंगे जबकि फुटबाल के लिए ट्रायल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल(लडक़े) माहिलपुर में लिए जाएंगे। इसी तरह बाक्सिंग, कुश्ती, जूडो व बैडमिंटर के खिलाडिय़ों के ट्रायल स्थानीय इंडोर स्टेडियम नजदीक मुख्य डाकघर में होंगे। उन्होंने बताया कि चुने गए खिलाडिय़ों को खेल विभाग के नियमों के अनुसार डे स्कालर खिलाडिय़ों को 100 रुपए प्रति दिन, प्रति खिलाड़ी की दर से खुराक, रिफ्रेशमेंट, खेल सामान व कोचिंग मुहैया करवाई जाएगी।
रुपेश कुमार ने बताया कि स्पोर्टस विंगों में दाखिल होने वाले खिलाडिय़ों के लिए अंडर-14 वर्ग के लिए जन्म 1-1-2008, अंडर-17 के लिए 1-1-2015 व अंडर-19 के लिए 1-1-2003 या इसके बाद का होना चाहिए। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी शारीरिक व मैडिकल तौर पर पूरी तरह फिट होने के साथ-साथ जिला होशियारपुर से संबंध रखता हो व पंजाब का निवासी हो। खिलाड़ी की ओर से जिला स्तरीय मुकाबलों में पहले तीन स्थानों में से एक पोजिशन प्राप्त की हो या प्रदेश स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लिया हो। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ट्रायल के आधार पर नए खिलाड़ी भी विचारणीय हो सकते हैं जो उक्त तिथि को ट्रायल वाले स्थानों पर सुबह 9 बजे रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इन विंगों के दाखिला फार्म निर्धारित तिथि को ट्रायल वाले स्थानों पर या इससे पहले कार्यालय जिला खेल अधिकारी से प्राप्त किए जा सकते हैं। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी अपने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, बैंक आई.एफ.एस.सी कोड व खेल प्राप्तियों के असली सर्टिफिकेट के साथ-साथ उनकी कापियों सहित दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*5 खनन लीज़ 3 महीने के लिए निलंबित : डीसी जतिन लाल की ऊना जिले में खनन नियमों के उल्लंघन पर की सख्त कार्रवाई*

रोहित जसवाल। ऊना, 30 दिसंबर : ऊना जिले में अवैध और अवैज्ञानिक खनन पर नकेल कसने की मुहिम में उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को जिले में विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण...
article-image
पंजाब

मां-बेटी की मौत हादसा नहीं…. साजिश निकली; मायके पक्ष ने नियोजित हत्या दिया करार

फाजिल्का  : फाजिल्का रोड पर नहर में स्विफ्ट कार गिरने से 2 साल की मासूम बच्ची और उसकी मां की मौत के मामले ने अब सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। जिस घटना को शुरुआत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी व शंभू बॉर्डर : पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ से हटाए बैरीकेड्स

शंभू बॉर्डर  :  शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन के बाद वीरवार को दूसरे दिन भी शंभू बॉर्डर को क्लीन करने की कार्रवाई जारी रही। हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर पहले...
Translate »
error: Content is protected !!