पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग योजना किसानों के लिए विनाशकारी” — सामाजिक कार्यकर्ता मनदीप मन्ना की वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत

by

जालंधर/दलजीत अजनोहा : प्रख्यात समाज सेवी जन आंदोलनकारी मनदीप मन्ना ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से खास बातचीत में पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग योजना को प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी तबाही करार दिया।

उन्होंने खुलासा किया कि इस योजना के तहत अब तक सरकार द्वारा 65,000 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है। सरकार ने दावा किया था कि किसानों को हर एकड़ के बदले एक लाख रुपये सालाना दिये जाएंगे। इस वायदे को पूरा करने के लिए सरकार को 640 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी। मन्ना ने सवाल उठाया कि “इतनी बड़ी राशि सरकार कहां से लाएगी?”

मन्ना ने यह भी आरोप लगाया कि इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आवास का कोई प्रावधान नहीं है, जो इस योजना की असल मंशा पर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस बयान पर भी सवाल उठाया जिसमें कहा गया था कि “कोई भी किसान यदि अपनी जमीन देना नहीं चाहता तो उसे मजबूर नहीं किया जाएगा।” लेकिन मन्ना ने कहा, “हकीकत यह है कि किसानों की जमीन ज़ब्त की जा रही है, उन्हें एनओसी नहीं दी जा रही, ऐसे में किसान के पास क्या विकल्प है?”

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनता की भलाई की बजाय माफियाओं के हितों के लिए काम कर रही है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि सरकार इस योजना के तहत अधिग्रहीत जमीन को गिरवी रखकर कर्ज ले सकती है, जिससे महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह की योजना को संचालित किया जा सके।

आज शिरोमणि अकाली दल द्वारा इस योजना के विरोध में प्रदर्शन पर भी मन्ना ने दोहरापन दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “यह वही योजना है जिसे अकालियों और बीजेपी की पिछली सरकार ने शुरू किया था और अब वोटों के लिए इसका विरोध कर रहे हैं।”

अंत में मन्ना ने पंजाब की जनता से अपील करते हुए कहा, “अब नहीं जागे तो बहुत देर हो जाएगी, पंजाबियों को इस साजिश के खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘हम कनाडा पर राज करेंगे, कोई रोक नहीं सकता’: लॉरेंस गैंग की धमकी भरी चिट्ठी का खुलासा

2025 में भेजे गए कथित पत्र में कनाडा के रक्षा मंत्री, सेना और पुलिस को चुनौती देने का दावा; 5 हजार गैंग सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार होने की बात कही गई नई...
article-image
पंजाब

Pain of Families Who Lost

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 7 : Dr. Raj Kumar Chabbewal, Member of Parliament from Hoshiarpur, expressed deep sorrow over the tragic bus accident near Dasuya on Monday morning, in which nine people lost their...
article-image
पंजाब

बीनेवाल में युवक पर किए हमले के मामला – पुलिस ने 24 घंटे में चारों आरोपियों को किया ग्रिफतार : एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली

गढ़शंकर : बीनेवाल में एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल करने के चारों आरोपियों को गढ़शंकर पुलिस ने 24 घंटों में ग्रिफतार कर लिया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ...
article-image
पंजाब

ED रेड के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं का हंगामा, GMADA ऑफिस में घुसने की कोशिश

मोहाली। पंजाब में करीब दो दिन चली ED की कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन...
Translate »
error: Content is protected !!