पंजाब सरकार द्वारा पंचायतों को भंग करने संबंधी नोटिफिकेशन वापस लेने का फैसला सरपंचों की जीत- सांसद मनीष तिवारी

by

गांव नगलियां के विकास हेतु करीब 2.50 लाख रुपए की ग्रांट का चैक सौंपा, गांव बूथगढ़ के विकास हेतु 3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान

मोहाली, 31 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पंजाब सरकार द्धारा पंचायतों को समय से पहले भंग करने बारे आदेश का नोटिफिकेशन वापस लेने संबंधी फैसले को सरपंचों की जीत बताया है। वह मोहाली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों नगलियां और बूथगढ़ का दौरा करने के अवसर पर उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने नगलियां गांव के विकास हेतु करीब 2.50 लाख रुपए की ग्रांट का चेक भी इलाका निवासियों को भेंट किया। जबकि गांव बूथगढ़ के विकास हेतु 3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोर्ट की फटकार के बाद स्रकार ने स्वीकार किया है कि उसकी ओर से पंचायतों को भंग करने का गलत फैसला लिया गया था। इसके बाद सरकार ने उक्त नोटिफिकेशन को वापस लेने संबंधी फैसले की अदालत को जानकारी दी। सांसद तिवारी ने कहा कि यह राज्य के सरपंचों की जीत है। हमारी अदालतों ने एक बार फिर से जनहित में देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। इसी तरह गांवो में विकास की जरूरत पर बल देते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि उनकी ओर से लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी की जा रही है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा की मूलभूत सुविधाएं गांवों के विकास का आधार हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से लोकहित में विकास की राजनीति की है।
जहां अन्य के अलावा, विजय शर्मा टिंकू हलका इंचार्ज खरड़, हंसराज सिंह बूथगढ़ अध्यक्ष एससी विंग मोहाली, रणजीत सिंह नगलियां, समिंदर सिंह बड़ोदी, सुरेंद्र सिंह मानकपुर शरीफ समिति सदस्य, जागीर सिंह सरपंच अकालगढ़, बलजीत सिंह सरपंच धकधाना, धनवंत सिंह खिजराबाद, सतपाल सिंह पाली, गुरसेवक सिंह सरपंच फाटवा, मंगत खान झंजेड़ी महासचिव मोहाली, हरनेक सिंह तकीपुर मुख्य प्रवक्ता, केसर सिंह नंबरदार नगलियाँ, निर्मल सिंह बूथगढ़, प्यारा सिंह कुराली, संदीप सिंह, जंगी सिंह चौकीदार भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज : विदेश भेजने के नाम पर पौने तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी

माहिलपुर, 23 अगस्त : विदेश भेजने के नाम पर पौने तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना माहिलपुर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंजीत सिंह पुत्र राम...
article-image
पंजाब

केजरीवाल ने पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्‍लेफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट लिख की भगवंत सिंह मान सरकार की तारीफ

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में पूरे राज्‍य में बिजली फ्री है, कोई पॉवर कट नहीं होता और 24 घंटे बिजली आती है, इसके बावजूद बिजली कंपनी को इस साल खासा मुनाफा...
article-image
पंजाब

LOVE FOR HUMANITY IS LOVE

Samalkha(Hoshiarpur) Daljeet Ajnoha  :   The 77th Annual Nirankari Sant Samagam is being organized with great enthusiasm at the Nirankari Spiritual Complex, Samalkha (Haryana). The event has witnessed the participation of millions of devotees from...
Translate »
error: Content is protected !!