पंजाब सरकार बेअदबी कानून पर आपत्तियों का एक महीने के भीतर समाधान करे : अकाल तख्त

by

अमृतसर : आकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने सोमवार को पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि वह बेअदबी कानून पर अकाल तख्त की आपत्तियों का एक महीने के भीतर समाधान करे।

गड़गज ने यह निर्देश अमृतसर में अकाल तख्त में तलब किए गए पंजाब के सभी सिख विधायकों और सिख कैबिनेट मंत्रियों की बैठक के दौरान दिया।

जत्थेदार गड़गज ने 15 जून को सभी दलों के सिख विधायकों और मंत्रियों को अकाल तख्त के समक्ष पेश होने के लिए कहा था। अकाल तख्त का कहना है कि ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026’ को सिख पंथ से सलाह-मशविरा किए बिना पारित किया गया। इससे पहले भी अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से इस कानून की कुछ धाराओं को हटाने की मांग की थी। उसका कहना था कि ये प्रावधान ”गुरु ग्रंथ साहिब, खालसा पंथ और संगत (सिख समुदाय) की भावनाओं के खिलाफ हैं।”

गड़गज ने कहा कि इस दौरान मंत्री समेत कुल 87 विधायक मौजूद रहे। विधायकों को संबोधित करते हुए जत्थेदार गड़गज ने कहा कि राज्य सरकार एक महीने के भीतर कानून में आवश्यक संशोधन कर अकाल तख्त की आपत्तियों का समाधान करे और अनुरोध किया कि वह (सरकार) धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने से बचे।

उन्होंने विधायकों को आपत्तियों की एक सूची भी सौंपी। इसमें ‘बीर’ शब्द को ‘सरूप’ शब्द से बदलने से संबंधित भी एक आपत्ति थी। जत्थेदार ने कहा कि पंजाब विधानसभा को सिख धार्मिक शब्दावली तय करने का अधिकार नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में निर्णय लेने का अधिकार केवल अकाल तख्त को है। उन्होंने कानून की कुछ अन्य धाराओं का भी जिक्र किया, जिन पर अकाल तख्त को आपत्ति है।

जत्थेदार ने हालांकि स्पष्ट किया कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को कड़ी सजा देने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। बाद में मीडिया से बातचीत में गड़गज ने दावा किया कि कानून में संशोधन किए जाने के प्रस्ताव का सभी विधायकों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरगुण कश्यप को जन्मदिन पर सतलुज टाइम्स परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं

चम्बा की सरगुण कश्यप को जन्मदिन पर सतलुज टाइम्स परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं। Share     
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं का बस किराया आधा, सभी को 125 यूनिट तक बिजली मुफत, ग्रामीणों का पानी का बिल माफ : हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की घोषणा

शिमला :   हिमाचल दिवस पर प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कई सौगात दी है। मुख्यमंत्री महिलाओं के बस किराए में 50 प्रतिशत का ऐलान किया है। चुनावी वर्ष में इसे मास्टर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खबर है कि केजरीवाल लोकसभा के तुरंत बाद भगवंत मान को हटाने और राघव चड्ढा को पंजाब की कमान देने का निर्णय कर चुके हैं। राघव की जगह राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी जी जाएँगे – कपिल मिश्रा

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के 6 चरण संपन्न हो चुके हैं, 1 जून को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होना है। लेकिन इस बीच दावों और सियासी बयानबाज़ी का माहौल चरम पर है। शराब...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur/21 April /Daljeet Ajnoha Lamrin Tech Skills University Punjab organized an Industry–Academia–HR Meet 2026 at Chandigarh. During the event, an MoU was signed with the Board of Apprenticeship Training (BoAT), Northern Region, Kanpur, for...
Translate »
error: Content is protected !!