पंजाब सिविल सेक्टेरिटों में विजिटर पास के लिए अब नहीं लगेंगी लंबी लाइन : DGR ने की E-Pass की सुविधा शुरू

by
पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार लोगों के लिए विकास कार्यों को करने में लगी हुई है। अब डिजिटली सुविधा लोगों के हर काम को आसान बना रही है। इसी के तहत राज्य सरकार ने नागरिक सुविधा को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, चंडीगढ़ में सचिवालय-1 और 2 के लिए विजिटर पास जारी करने का प्रोसेस को डिजिटल कर दिया है।
यह जानकारी पंजाब के प्रशासनिक सुधार मंत्री अमन अरोड़ा ने मंगलवार को दी। अमन अरोड़ा ने कहा कि इस कदम से नागरिकों और सरकारी अधिकारियों को विजिटर पास एप्लीकेशन प्रोसेस को सुव्यवस्थित करके भौतिक पास के लिए कतारों में इंतजार करने की जरूरत खत्म हो जाएगी। पंजाब के प्रशासनिक सुधार विभाग (डीजीआर) द्वारा विकसित नए सिस्टम नागरिकों और सरकारी अधिकारियों दोनों के लिए एक सहज अनुभव प्रदान करती है।
नई डिजिटल सिस्टम के लाभों पर शासन सुधार मंत्री ने कहा कि लोगों और सरकारी अधिकारी कनेक्ट पोर्टल connect.punjab.gov.in के जरिए या पीसीएस-1 और पीसीएस-2 के रिसेप्शन काउंटर पर विजिटर पास के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  अब, आवेदक अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं और वास्तविक समय में अपने पास इतिहास को देख सकते हैं। विभाग एडीओ शाखा द्वारा प्रदान की गई अपनी लॉगिन आईडी का उपयोग करके पास अनुरोधों को कुशलतापूर्वक मंजूर या अस्वीकार कर सकते हैं।
मंजूरी पास सीधे आवेदकों को एसएमएस या व्हाट्सएप के जरिए भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगमन पर, विजिटर वेरिफिकेशन के लिए अपना ऑनलाइन क्यूआर कोड, वैध आईडी प्रमाण के साथ, सुरक्षा अधिकारियों को पेश कर सकते हैं।
अमन अरोड़ा ने कहा कि यह डिजिटल पहल नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दिखाती है। प्रोसेस को सुव्यवस्थित करके अनावश्यक देरी और भौतिक कागजी कार्रवाई को खत्म करके, लोगों के लिए सरकारी सेवाओं तक पहुंच को आसान बना रहे हैं और सुधार कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाबालिग को भगाकर शादी करने का मामला : हाई कोर्ट ने खारिज की FIR, 14 साल है पुराना है मामला

चंडीगढ़ : घर से नाबालिग को भगाकर शादी करने के मामले में दर्ज एफआईआर को रद करने के लिए दायर याचिका की पंजाब एंड हरियाण हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में हाईकोर्ट ने...
article-image
पंजाब

बारापुर के छिंज मेले में शक्ति यादव कोटला ने जीती 71 हजार की पटके की कुश्ती

विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 250 पहलवान, मेले में करवाई गईं 130 कुश्तियां गढ़शंकर। गांव बारापुर में हर वर्ष की तरह इस बार भी छिंज मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न राज्यों से...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में आईक्यूएसी सैल दुारा र्कोस के नतीजों की प्राप्ती संबंधी वर्कशाप लगाई गई

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में आईक्यूएसी सैल दुारा र्कोस के नतीजों की प्राप्ती संबंधी वर्कशाप लगाई गई। बर्कशाप दौरान विभिन्न व्क्ताओं सहायक प्रोफैसर डा. अकाशदीप इंस्टीटयूट आफ इंजीनियरिंग व टैकनालिजी पंजाब...
article-image
पंजाब

एम्स मोहाली में 100 सीटों पर होगा एमबीबीएस के लिए दाखिला : मनीष तिवारी

मोहाली: अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), मोहाली में इसी अकेडमिक वर्ष से 100 सीटों पर दाखिला लिया जा सकेगा। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के प्रयासों की...
Translate »
error: Content is protected !!