पंजाब हमारा बड़ा भाई, कानून के तहत उसे शानन विद्युत परियोजना हिमाचल को दे देनी चाहिए : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

by

देहरा गोपीपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है, कानून के तहत शानन विद्युत परियोजना हिमाचल को दे देनी चाहिए। शानन विद्युत परियोजना पर हिमाचल का अधिकार है और लीज के तहत कानून ने हमें यह अधिकार दिया है। हम उसे लेकर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने देहरा के बनखंडी स्थित माता बगलामुखी मंदिर में नतमस्तक होकर माता बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत दौरान उक्त शब्द मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहे।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि विपक्ष का विरोध तर्क और मुद्दों पर नहीं है। अच्छा होता यदि विपक्ष हिमाचल के हित में सरकार की ओर से लड़ी जा रही लड़ाई और पंजाब से लेने वाले अधिकारों शानन विद्युत परियोजना और रॉयल्टी जैसे मुद्दों में हमारा साथ देता। उन्होंने कहा कि विरोध गलत का होना चाहिए और हमने कुछ गलत नहीं किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा भाजपा की पूर्व सरकार ने शराब के ठेकों की नीलामी न करवाकर गलत किया। ठेकों को नीलाम करने से 2600 करोड़ की आय हुई है। विपक्ष को इन बातों का जवाब देना चाहिए। लेकिन विपक्ष केवल गारंटी का रोना रोए जा रहा है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जनता ने उन्हें पांच साल के लिए चुना है और कांग्रेस सरकार चरणबद्ध तरीके से गारंटियां पूरा कर रही है। सरकार सबसे पहली गारंटी ओपीएस, महिलाओं को 1500 रुपये और राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की गारंटी पूरी कर दी है। अन्य गारंटियों को भी पूरा किया जाएगा। मंत्रिमंडल में कांगड़ा को प्रतिनिधित्व देने के सवाल पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वह भी कांगड़ा से ही हैं और लोकसभा के चुनावों से पहले ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। जैसे ही हाईकमान से नाम फाइनल होते हैं मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसपी गांधी ने सुधीर शर्मा पर दायर किया मानहानि का केस : सुधीर शर्मा ने एसपी शिमला की ओर से लगाए सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद

विमल नेगी मामले में 21 मई को हाईकोर्ट की कार्यवाही के वीडियो क्लिप को कथित रूप से वायरल करने पर एसपी संजीव गांधी ने विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ मानहानि का मुकद्दमा दायर किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुलाड़ फार्म हाउस में बागवानी योजनाओं की समीक्षा ….मार्च में तैयार होगा प्लांट हेल्थ क्लिनिक: केवल सिंह पठानिया

अधिकारियों को अधिक से अधिक समय फील्ड में बिताने के दिए निर्देश एएम नाथ।  शाहपुर, 21 फरवरी।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झुलाड़ स्थित बागवानी विभाग के फार्म हाउस में प्रातःकाल एक महत्वपूर्ण समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट तथा उद्यमिता’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बीबीएन, 22 जून (तारा) : ज़िला उद्योग केंद्र बद्दी तथा निटकॉन लिमिटिड के माध्यम से आज बद्दी में ‘फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट तथा उद्यमिता’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उद्योग विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल अवॉर्ड प्राप्त मीना चंदेल के ग्रीन हाउस का मंत्री राजेश धर्माणी ने किया

ग्राम पंचायत हीरापुर के गांव कसेह में पुष्प उत्पादन में नेशनल अवॉर्ड प्राप्त मीना चंदेल के ग्रीन हाउस का निरीक्षण तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राजेश धर्माणी द्वारा किया गया। धर्मानी ने मीना चंदेल को...
Translate »
error: Content is protected !!