पंजाबियों को एक और झटका..रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बाद बसों का किराया भी हुआ महंगा

by

चंडीगढ़ :  पंजाब परिवहन विभाग ने आज से बसों का किराया 23 पैसे से 46 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ गया है जिसके चलते आम लोगो को अब सफर करना महंगा पड़ेगा। आपको बता दे कि चार सालों बाद पंजाब में बसों का किराया बढ़ाया गया है।

हालांकि अभी दो दिन पहले ही पंजाब कैबिनेट ने पैट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की थी, उसके साथ ही बसों का किराया बढ़ाने को भी मंजूरी दी थी।

जानिए कितना बढ़ गया किराया :  आपको बता दे कि पहले साधारण बस का किराया 122 पैसे प्रति किलोमीटर था लेकिन अब बदलाव के बाद साधारण बस का किराया अब 145 पैसे प्रति किलोमीटर होगा। वहीं साधारण एसी बस के किराए में भी 28 पैसे की वृद्धि की गई है। जहां पहले साधारण एसी बस का किराया 146 पैसे था अब उसे 174 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इसके इलावा इंटीग्रल कोच के लिए किराये में 41 पैसे प्रति किमी और सुपर इंटीग्रल कोच के लिए 46 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

प्रेमिका ने मिलने से किया इनकार : प्रेमी ने प्रेमिका पेट में किरच घोंप दी, प्रेमिका गंभीर जख्मी

फिरोजपुर : गांव कालू वाले झुग्गे में प्रेमिका ने मिलने से इनकार किया तो प्रेमी ने उसके पेट में किरच घोंप दी। इस वारदात में प्रेमिका गंभीर जख्मी हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल में...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

अमृतसर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अमृतसर शहर के पटवारी रवि प्रकाश को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब पर 4.17 लाख करोड़ का कर्ज, सरकार बताए वित्तीय हालात कैसे सुधरेंगे: पूनिया

भाजपा प्रभारी बोले—कर्मचारियों के वेतन और डीए के लिए जूझ रही सरकार; नशे के खिलाफ चलाएंगे व्यापक अभियान चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर आम...
article-image
पंजाब

पांच जनवरी को होगा एनआरआई सभा पंजाब का चुनाव : एनआरआई सभा पंजाब के सदस्य 24 हजार से अधिक,

जालंधर : एनआरआई सभा पंजाब रजि. के चुनाव पांच जनवरी को हैं, जिसको लेकर जालंधर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। एनआरआई सभा पंजाब 1996 में चर्चा में आई थी, जिसे 1998 में रजिस्टर...
Translate »
error: Content is protected !!