पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता को क्लिनिक में मारी गोली, हालत गंभीर

by

पंजाब के मोगा जिले में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के सौतेले पिता, डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज, पर उनके क्लिनिक में दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की है।

यह घटना शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 को मोगा के कोट ईसे खां कस्बे में हरबंस नर्सिंग होम में हुई, जहां हमलावर मरीज बनकर आए और डॉ. कंबोज पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. इस हमले ने न केवल तानिया और उनके परिवार को सदमे में डाल दिया, बल्कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों में भी चिंता बढ़ा दी है. तानिया ने सोशल मीडिया पर एक भावुक बयान जारी कर परिवार का सम्मान करने की अपील की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमला पहले से योजनाबद्ध था : मोगा के कोट ईसे खां में हरबंस नर्सिंग होम में अचानक से हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर क्लिनिक में आए, और पेट दर्द का बहाना बनाकर डॉ. कंबोज से बात शुरू की और फिर अचानक पिस्तौल निकालकर उन पर गोलियां चला दीं. एक गोली डॉ. कंबोज के सीने में और दूसरी उनके हाथ में लगी. घायल अवस्था में उन्हें तुरंत मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस की जांच और रेकी की आशंका : मोगा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए क्लिनिक के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है. मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने बताया, “हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे. वे मरीज बनकर डॉ. कंबोज के पास पहुंचे और फिर नजदीक से गोली चलाई.” अब तक की जांच में पुलिस को शक है कि हमलावरों ने पहले क्लिनिक की रेकी की थी. सूत्रों के अनुसार, डॉ. कंबोज को लगभग दो साल पहले रंगदारी के लिए धमकियां मिली थीं, लेकिन इस संबंध में उन्होंने कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं कराई थी।

तानिया का भावुक बयान :  घटना के बाद पंजाबी एक्ट्रेस तानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावनात्मक संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा: “तानिया और उनके परिवार की ओर से, हम यह साझा करना चाहते हैं कि यह समय हमारे लिए अत्यंत कठिन और नाजुक है. हम मीडिया और आमजन से अनुरोध करते हैं कि कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें इस परिस्थिति से उबरने का समय दें. कृपया स्थिति को लेकर अफवाहें न फैलाएं. आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद।

पुलिस पर दबाव और जनता में चर्चा

इस घटना ने पूरे पंजाब में हलचल मचा दी है. स्थानीय लोग और तानिया के प्रशंसक इस हमले से काफी दुखी हैं. पुलिस पर जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़ने का दबाव बढ़ रहा है. फोरेंसिक टीमें क्लिनिक से सबूत जुटा रही हैं, और पुलिस सभी संभावित प्रयास कर रही है, जिसमें रंगदारी की धमकियों की संभावना भी शामिल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

BREAKING: ऑस्ट्रेलिया के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 34 युवा विदेश में फंसे : ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप

सुल्तानपुर लोधी: ऑस्ट्रेलिया में रोजगार और बेहतर भविष्य का सपना लेकर विदेश गए पंजाब के 33 और राजस्थान के एक युवक के पिछले करीब 5 से 6 महीनों से तिमोर-लेस्ते में फंसे होने का...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रीष्मा को फांसी, मामा को 3 साल की जेल – ग्रीष्मा की मां बरी : शेरोन राज हत्याकांड

तिरुवनंतपुरम: नेय्याट्टिंकारा अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने शेरोन राज हत्याकांड में ग्रीष्मा को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने मुख्य आरोपी ग्रीष्मा और तीसरे आरोपी, उसके मामा निर्मला कुमारन नायर को दोषी पाया था। अदालत...
article-image
पंजाब

The grand festival of Blind

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Nov.6 : The Blind T20 Cricket Tournament, being organized by the Disabled Person Welfare Society (Registered), Hoshiarpur, is set to begin today. This information was shared by the society’s President, Sandeep Sharma,...
article-image
पंजाब

पंजाब की शिक्षा नीति बनाने की बजाय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की दिशा में कदम बढ़ाने का कड़ा विरोध : निजीकरण, केंद्रीकरण और अलगाववाद के पक्ष में शिक्षा नीति लागू करने का पुरजोर विरोध होगा – डीटीएफ

एससीईआरटी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संबंध में लेखन हेतु अनुरोध गरशंकर, 29 दिसंबर : पंजाब राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के...
Translate »
error: Content is protected !!