पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान आम आदमी पार्टी में शामिल : अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

by
नई दिल्ली। पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान ने पंजाब में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली. उन्हें आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सदस्यता दिलाई. सोनिया मान किसान नेता एस.बलदेव सिंह मान की बेटी हैं। यह जानकारी आप के सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई है।
पंजाब आप ने ट्वीट किया, ”कीर्ति किसान यूनियन नेता एस बदलेव सिंह जी की बेटी और पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली. उनका आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत है.” दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद आम आदमी पार्टी का ध्यान अब पंजाब पर है जहां दो वर्ष के बाद चुनाव होने वाले हैं।
दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम, विधायक और सांसदों को बुलाया था. उनके साथ मीटिंग की थी. आगे की रणनीति पर काम करने के लिए कहा गया था. दिल्ली की सत्ता हाथ से जाने के बाद अब केवल पंजाब में ही आप की सरकार है।
कौन हैं सोनिया मान
38 वर्षीय सोनिया मान एक्ट्रेस और मॉडल हैं. वह फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में नजर आई हैं. उनका जन्म उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुआ है और उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई अमृतसर के डीवीए कॉलेज से की है. सोनिया मलयाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. इसके अलावा हिंदी, मराठी और तेलुगू इंडस्ट्री में भी काम किया है. अब तक 10 फिल्में की हैं और पांच म्यूजिक वीडियो में भी दिखी हैं. इनमें से एक सिद्धू मूसेवाला और एक जस्सी गिल का म्यूजिक वीडियो है।
80 के दशक में हुई थी बलदेव सिंह की हत्या
बलदेव सिंह मान वामपंथी विचारधारा के एक्टिविस्ट थे. वह कीर्ति किसान यूनियन के नेता और हीरावाल दस्ता के संपादक थे. उनकी 1986 में हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या तब कर दी गई थी जब वह अपने गांव लौट रहे थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को परीक्षाओं में उलझाकर पढ़ाई से दूर किया जा रहा : डीटीएफ

गढ़शंकर। पंजाब की शिक्षा विभाग द्वारा बार-बार विद्यार्थियों को बिना वजह परीक्षाओं व अन्य गतिविधियों में उलझाकर उन्हें पढ़ाई से दूर करने का डीटीएफ ने विरोध किया है। इस संबंध में डैमोक्रेटिक टीचर्ज फ्रंट...
article-image
पंजाब

Blood Donation Camps in Memory

Hoshiarpur/Oct 25/ Daljeet Ajnoha Organizing voluntary blood donation camps to commemorate the anniversaries of departed loved ones is a commendable and humanitarian gesture that beautifully honors their memory, remarked Dr. Ajay Bagga, Patron of...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार : कॉन्स्टेबल करता था कारोबारियों के अपहरण व वसूली…किन लोगों को बनाता था शिकार…जानिए

नई दिल्ली ।दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ ख्याला इलाके से कारोबारियों का अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर 96...
Translate »
error: Content is protected !!