पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान आम आदमी पार्टी में शामिल : अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

by
नई दिल्ली। पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान ने पंजाब में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली. उन्हें आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सदस्यता दिलाई. सोनिया मान किसान नेता एस.बलदेव सिंह मान की बेटी हैं। यह जानकारी आप के सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई है।
पंजाब आप ने ट्वीट किया, ”कीर्ति किसान यूनियन नेता एस बदलेव सिंह जी की बेटी और पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली. उनका आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत है.” दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद आम आदमी पार्टी का ध्यान अब पंजाब पर है जहां दो वर्ष के बाद चुनाव होने वाले हैं।
दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम, विधायक और सांसदों को बुलाया था. उनके साथ मीटिंग की थी. आगे की रणनीति पर काम करने के लिए कहा गया था. दिल्ली की सत्ता हाथ से जाने के बाद अब केवल पंजाब में ही आप की सरकार है।
कौन हैं सोनिया मान
38 वर्षीय सोनिया मान एक्ट्रेस और मॉडल हैं. वह फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में नजर आई हैं. उनका जन्म उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुआ है और उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई अमृतसर के डीवीए कॉलेज से की है. सोनिया मलयाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. इसके अलावा हिंदी, मराठी और तेलुगू इंडस्ट्री में भी काम किया है. अब तक 10 फिल्में की हैं और पांच म्यूजिक वीडियो में भी दिखी हैं. इनमें से एक सिद्धू मूसेवाला और एक जस्सी गिल का म्यूजिक वीडियो है।
80 के दशक में हुई थी बलदेव सिंह की हत्या
बलदेव सिंह मान वामपंथी विचारधारा के एक्टिविस्ट थे. वह कीर्ति किसान यूनियन के नेता और हीरावाल दस्ता के संपादक थे. उनकी 1986 में हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या तब कर दी गई थी जब वह अपने गांव लौट रहे थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राहगीरों को लूट रहे बदमाशों से भिड़े नगर निगम इंस्पेक्टर : तीन लुटेरों ने चाकू और दातर दिखाकर दो युवकों को लूटा, इंस्पेक्टर की कार का शीशा तोड़कर फरार

लुधियाना। शहर की घोड़ा छाप कॉलोनी के पास मंगलवार रात राहगीरों को लूट रहे तीन बदमाशों का नगर निगम के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने अकेले ही सामना किया। बदमाशों के कब्जे में दो युवकों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तरनतारन में चला आप का झाड़ू : आप के हरमीत सिंह संधू ने 42649 वोट लेकर की जीत दर्ज : शिरोमणि अकाली दल ने दूसरे नंबर पर आकर किया जबरदस्त कमबैक,अकाली दल-वारिस पंजाब तीसरे, कांग्रेस चौथे, भाजपा 5वें नंबर पर

तरनतारन : तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उमीदवार हरमीत सिंह संधू ने 42649 वोट लेकर के 12,091 वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। शिरोमणि अकाली दल की उमीदवार सुखविंदर...
article-image
पंजाब

गांव चहलपुर में आंखों का मुफ्त चैकअप लगाया कैम्प : 260 मरीजों ने चेकअप किया और 180 मरीज़ों को दी मुफ्त एनकें : 20 मरीजों के डाले जायेगे मुफ्त लेन्स

गढ़शंकर ।  गांव चाहलपुर में आंखों का मुफ्त चैकअप कैम्प  दहिया सिंह संघा और  प्रकाश सिंह  बरपग्गा की याद में लाइंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से लगाया गया। क्लब के पधाधिकारी रविंदर सिंह संधू...
article-image
पंजाब

कांग्रेस नेत्री के साथ 10 लाख की ठगी : दो महिलाओं के खिलाफ दर्ज

माहिलपुर , 31 अगस्त :  माहिलपुर पुलिस ने कांग्रेस नेता सरिता शर्मा पत्नी कुलविंदर कुमार निवासी सैला खुर्द के बयान अनुसार कार्यवाही करते हुए उनके साथ 10 लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!