पंजाबी की प्रोफेसर ने हॉस्टल में फंदा लगा दे दी जान : प्रेमी और उसके पिता कर रहे थे परेशान

by
अमृतसर : प्रेमी, उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति के परेशान किए जाने से दुखी अमृतसर के खालसा काॅलेज फाॅर वुमन की प्रोफेसर ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोपियों में जगजीत सिंह, उसके पिता अमरजीत सिंह निवासी रसूलपुर और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
पुलिस शिकायत में दीदार सिंह निवासी गुरदासपुर ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी खालसा काॅलेज में कार्यरत थी। वह काॅलेज के हॉस्टल में ही रहती थी, लेकिन कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। बेटी ने बताया था कि उसकी आरोपी जगजीत सिंह के साथ दोस्ती है और उसी के साथ शादी करना चाहती है। मगर पिछले कुछ दिनों से जगजीत सिंह अपने पिता अमरजीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर बेटी को काफी परेशान कर रहा था।
वह लगातार मानसिक परेशानी से गुजर रही थी। इसी के तहत उसने खुद को हॉस्टल के कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलविंदर सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जालंधर में ATM से निकले फटे-पुराने 500 के नोट : अधिकारियों ने बंद कराई मशीन

जालंधर : 66 फीट रोड पर इंडसइंड बैंक के ATM से सोमवार देर शाम एक व्यक्ति ने पैसे निकाले तो मशीन से फटे, घिसे और कथित तौर पर नकली 500 रुपये के नोट निकलने...
article-image
पंजाब

डीसी अपनीत रियात और एसएसपी नवजोत सिंह माहिल ने आज स्कूल बसों और निजी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए

 होशियारपुर, 18 फरवरी ( मनजिंदर कुमार पेंसरा ) :-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात और एसएसपी नवजोत सिंह माहिल ने आज स्कूल बसों और निजी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए।  उन्होंने कहा कि हर वाहन पर रिफ्लेक्टर...
article-image
पंजाब

पूर्ण स्वराज के लिए ईमानदारी से करें कार्य : अमरजीत

सभ्याचार संभल सोसाइटी ने शहीद ए आजम भगत सिंह को समर्पित करवाया सेमिनार होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जब देश गुलाम था तब एक शहीदे आज़म ने पूरे देश में क्रांति की लहर को अपना जीवन...
Translate »
error: Content is protected !!