पटके कुश्ती मुकाबले में भूपेंद्र अजनाला ने सिकंदर शेख को किया चित्त साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां सम्पन्न

by

माहिलपुर – गुरुद्वारा शहीदां साहिब लधेवाल के खेल मैदान में साहिबजादा अजीत सिंह एनआईआर स्पोर्ट्स क्लब की अगुवाई व संतोख सिंह की देखरेख में हैवीवेट कुश्तियां का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा नागर सिंह टूटोमज़ारा, ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा, पंजाबी गायक सतविंदर सिंह बुग्गा व इकबाल सिंह खेड़ा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर पहलवानों को बढ़िया खेल दिखाने के लिए प्रेरित किया व शुभकामनाएं दी। इस मुकाबले में सो से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। पटके कुश्ती में भूपेंद्र अजनाला ने सिकंदर शेख को पराजित कर, अजय वार्न ने छीना ईरान को, प्रिंस कहाली ने भालू वार्न, जतिंदर डूमछेड़ी ने धृष्टर वार्न को, धरमिंदर कहाली ने मिर्जा नूहलरा को, कमल डूमछेड़ी ने साहिल कहाली को पराजित किया तो रवी वार्न व कलवा गुजर को सयुंक्त विजेता घोषित किया गया। इस दौरान परमिंदर सिंह डूमछेड़ी को विशेष रूप से सन्मानित किया गया। इस अवसर पर रणजीत सिंह सहोता, अशोक कुमार राणा कौंसलर, हरजीत सिंह सहोता, बग्गा चेडिया, निरमल सिंह सहोता, रेशम सिंह सहोता, बलकार सिंह सहोता, गुरशरण सिंह सहोता, बूटा सिंह, कमलजीत सिंह सहोता, बिंदा चब्बेवाल, संतोख सिंह मेघोवाल, गुरजिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, जरनैल सिंह गिल, मखन सिंह सहोता, गुरजीत सिंह, योगराज सिंह, लक्खा बाड़िया, राजा सिंह व सुरजीत सिंह सहित भारी संख्या में कुश्ती प्रेमी उपस्थित थे।
फ़ोटो….
साहिबजादा अजीत सिंह की याद में कराई गई कुश्तियां।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

धक्के मार कर निकालने की कोशिश करोगों तो देखा जाएगा : मनीष तिवारी के भी बगावती तेवर

नई दिल्ली :पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी गुलाम नबी आजाद के बाद दूसरे ही दिन बगावती तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें किसी से कोई सर्टिफिकेट की जरूरत...
article-image
पंजाब

मेरे पुत द सिवा भी ठंडा नही होया : मैं इलेक्शन नही लड़ना

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने चुनाव लडऩे को लेकर किया इनकार मानसा : ‘अभी तो मेरे बेटे की चिता की आग भी ठंडी नहीं हुई। मेरा चुनाव लडऩे का कोई मनोरथ नहीं...
article-image
पंजाब

भगौड़े को गिरफ्तार करने आई पुलिस पार्टी पर किया हमला और ए एस आई का असला छीनने का किया प्रयास

पुलिस चौकी प्रभारी के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ किया विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा :  आज प्रातः गांव खरौदी में उस समय काफी हंगामा हो गया जब पुलिस थाना मेहटीआना में...
article-image
पंजाब

दिग्गज नेता ने आप को कहा अलविदा : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने प्रितपाल शर्मा को भाजपा को करवाया ज्वाइन

गिद्दड़बाहा  ।  आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले हलका इंचार्ज व मार्केट कमेटी गिद्दड़बाहा के चेयरमैन प्रितपाल शर्मा साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय रेल राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!